लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

युवा मोर्चा ने श्री चंद्रशेखर आजाद की 120 वीं जन्म जयंती मनाकर किया नमन।

खंडवा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सागर आरतानी की अध्यक्षता एवं जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में चंद्रशेखर आजाद की 120 वी जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें भारत माता की आरती कर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के श्री चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की गई। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की आयोजित कार्यक्रम में युवाओं द्वारा विकसित भारत व नशा मुक्ति हेतु संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मोर्चा जिला अध्यक्ष सागर आरतानी ने कहा कि इस देश के कई वीर सपूतों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए अपने देश के खातिर अपनी जान न्योछावर कर अपना बलिदान दे दिया। उसमें हमारे मध्य प्रदेश के भाबरा में जन्मे चंद्रशेखर आजाद की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही, श्री आजाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक महान निर्मित क्रांतिकारी वीर थे, जिन्होंने

रिपब्लिकन एसोसिएशन का पुनर्गठन किया, और काकोरी कांड सहित कई क्रांतिकारी गतिविधियों का नेतृत्व किया, आजाद के रूप में प्रसिद्ध उन्होंने प्रतिज्ञा की थी कि वह कभी भी जीवित अंग्रेजों के हाथ नहीं आएंगें, ऐसे वीर आजाद को नमन है, हम सब भी हमारे देश की रक्षा सुरक्षा के लिए उनके बताएं मार्गदर्शन पर चले। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर , विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे , जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बजाज , प्रवक्ता सुनील जैन, जिला उपाध्यक्ष तपन डोंगरे , जिला मंत्री प्रशांत मिश्रा,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश आई टी सेल प्रभारी कपिल अंजने, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सागर आरतानी , युवा मोर्चा जिला महामंत्री शुभम पटेल , हिमांशु राज, धीरज शर्मा, उमेश मराठा, प्रांजल मोरे, विजय महाजन, तन्मय बजाज एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
पटाजन के हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य श्री यादव निलंबित*
July 24, 2026
खंडवा
बरुड़-भोजाखेड़ी मार्ग की बदहाल सड़क पर ग्रामीण का फूटा गुस्सा, डामरीकरण की मांग
July 24, 2026
खंडवा
खंडवा: जसवाड़ी गांव में गंदे पानी से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई साफ पेयजल की गुहार
July 24, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: रामेश्वर चौकी क्षेत्र में 40 वर्षीय युवक ने उठाया गलत कदम, सिहाड़ा-खंडवा के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला शव
July 24, 2026
खंडवा
सद्भावना मंच ने शहीद चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य तिलक की जयंती मनाई*
July 24, 2026
खंडवा
नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह कैंडल मार्च आज, छात्रों के समर्थन में गांधी प्रतिमा तक निकलेगा मार्च
July 24, 2026
खंडवा
गुरु पूर्णिमा से पूर्व कांग्रेस परिवार करेगा दादाजी धूनीवाले सरकार को निशान भेंट, 26 जुलाई को निकलेगी श्रद्धा यात्रा
July 24, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयासों से काचीगुड़ा-श्रीगंगानगर ट्रेन का खंडवा में स्टॉपेज मंजूर, जयपुर-रींगस-सीकर-बीकानेर के लिए मिलेगी सीधी रेल सुविधा
July 24, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस का ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान, जिलेभर में जागरूकता की नई पहल
July 24, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: 25 जुलाई को इन इलाकों में 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 11 केवी टीबी हॉस्पिटल फीडर पर होगा मेंटेनेंस
July 24, 2026