ओंकारेश्वर: नर्मदा में डूबने से युवक की मौत, 3 दोस्तों को बचाया गया; केवलराम घाट की घटना
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से बड़ी खबर है। ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में गहरे पानी में जाने से लखनऊ, उत्तर प्रदेश निवासी युवक शुभम तिवारी की डूबने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि सावन मास में चार दोस्त नर्मदा स्नान और ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए ओंकारेश्वर पहुंचे थे। इसी दौरान ओंकारेश्वर थाना क्षेत्र के केवलराम घाट पर चारों दोस्त गहरे पानी में चले गए।
घटना के बाद घाट पर मौजूद एनडीआरएफ, होमगार्ड और नाविकों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और तीन युवकों को डूबने से सुरक्षित बचा लिया।
वहीं शुभम तिवारी को भी पानी से बाहर निकालकर गंभीर हालत में ओंकारेश्वर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में साथी रवि वर्मा के साथ उसे लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद शुभम को मृत घोषित कर दिया।
हादसे की खबर फैलते ही नर्मदा घाट पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं में सनसनी फैल गई। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि नर्मदा के गहरे पानी और तेज बहाव वाले स्थानों पर जाने से बचें और सुरक्षा जवानों के निर्देशों का पालन करें।
Read Next


खंडवा 




खंडवा
खंडवा