लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

मध्यम और बड़े किसानों के लिए गेहूं स्लॉट बुकिंग शुरू, अब 9 मई तक मिलेगा मौका स्लॉट बुकिंग की तारीख बढ़ाई गई, शनिवार को भी जारी रहेगी खरीदी

खंडवा। प्रदेश के मध्यम एवं बड़े किसानों के लिए गेहूं विक्रय हेतु स्लॉट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि इंदौर संभाग, उज्जैन संभाग, भोपाल संभाग और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में 24 अप्रैल शाम 6 बजे से स्लॉट बुकिंग सुविधा शुरू कर दी गई है।

वहीं जबलपुर संभाग, रीवा संभाग, शहडोल संभाग, सागर संभाग, ग्वालियर संभाग और चंबल संभाग में यह सुविधा 25 अप्रैल दोपहर 12 बजे से उपलब्ध कराई जाएगी।

अब 30 अप्रैल नहीं, 9 मई तक बुकिंग

प्रदेशभर में स्लॉट बुकिंग की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2026 से बढ़ाकर अब 9 मई 2026 कर दी गई है। किसानों की सुविधा को देखते हुए प्रत्येक शनिवार को भी स्लॉट बुकिंग और उपार्जन कार्य जारी रहेगा।

लाखों किसानों ने कराया पंजीयन

अब तक प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय के लिए 7.76 लाख किसानों द्वारा 32.16 लाख मीट्रिक टन गेहूं बेचने हेतु स्लॉट बुक किए जा चुके हैं। वहीं 3 लाख 96 हजार 97 किसानों से 16 लाख 57 हजार 526 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है।

भुगतान भी जारी

समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने वाले 2,01,254 किसानों के लिए 2166.29 करोड़ रुपये के भुगतान हेतु ईपीओ जनरेट किए गए हैं।

खरीदी केंद्रों की क्षमता बढ़ी

किसानों को सुविधा देने के लिए प्रति खरीदी केंद्र प्रतिदिन स्लॉट क्षमता 1000 क्विंटल से बढ़ाकर 2250 क्विंटल कर दी गई है। अब किसान केंद्र की क्षमता अनुसार अधिक मात्रा में स्लॉट बुक करा सकेंगे।

इसके अलावा प्रत्येक उपार्जन केंद्र पर तौल कांटों की संख्या 4 से बढ़ाकर 6 कर दी गई है।

जिले के किसी भी केंद्र पर बेच सकेंगे गेहूं

किसानों को अब जिले के किसी भी उपार्जन केंद्र पर गेहूं बेचने की सुविधा दी गई है, जिससे उन्हें इंतजार नहीं करना पड़ेगा। केंद्रों पर पीने के पानी, छायादार स्थान और अन्य जन सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

गेहूं का रेट कितना मिलेगा?

किसानों से गेहूं की खरीदी 2585 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तथा 40 रुपये बोनस सहित कुल 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा में लगी इस आग से मचा हड़कंप.. देखें कहां की है कहानी..
November 25, 2026
खंडवा
खंडवा:कृष्णा बिरला के समर्थन में एकजुट हुई कांग्रेस, चिचगोहन में बनी चुनावी रणनीति…
November 25, 2026
खंडवा
ग्राम रुदी में बनेगी कुनबी पटेल समाज की धर्मशाला विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे ने दिया सहयोग का भरोसा
November 25, 2026
खंडवा
देखें कितने शातिर तरीके से खंडवा के बस स्टैंड पर इन दोनों जवान लड़कों ने चुराया ₹8 लाख…
November 25, 2026
खंडवा
खंडवा कोतवाली पुलिस ने ₹8 लाख की चोरी का किया खुलासा…
November 25, 2026
खंडवा
खंडवा: पुराने बस स्टैंड पर 8 लाख की चोरी का खुलासा, कोतवाली पुलिस ने किसान को लौटाई मुस्कान!
November 25, 2026
खंडवा
खंडवा में धूमधाम से मनी गुरु नानक जयंती, 10 हजार श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में ग्रहण की लंगर प्रसादी
November 24, 2026
खंडवा
खंडवा में 25 नवंबर को 4 घंटे बिजली कटौती, इन क्षेत्रों में बंद रहेगी सप्लाई!
November 24, 2026
खंडवा
खंडवा में सेन समाज का अन्नकूट महोत्सव, नवनिर्मित भवन का हुआ भव्य उद्घाटन……
November 24, 2026
खंडवा
खंडवा:महापौर अमृता अमर यादव का जन्मदिन धूमधाम से मना, जगह-जगह हुआ सम्मान और पाइपलाइन का लोकार्पण..
November 24, 2026