आगामी त्योहारों को लेकर ग्राम रक्षा समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

जावर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना जावर में 21 अगस्त की शाम ग्राम रक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी द्वारा आगामी ईद मिलाद-उन-नबी, वाल्मीकि जयंती, जन्माष्टमी सहित अन्य त्योहारों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान निकलने वाले जुलूस, बैनर, डीजे सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की और सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।
बैठक में विभिन्न मंडल अध्यक्ष, गांवों के सरपंच, मौलाना, ग्राम रक्षा समिति के सदस्य तथा दोनों समुदायों के ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पुलिस ने सभी से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
Read Next









