लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 27 अगस्त को खंडवा नगर में लगेगा शिविर

खंडवा, 22 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश में नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को अधिकारी ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों का दौरा कर शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं।

इसी क्रम में 27 अगस्त को जिला स्तरीय अधिकारियों का दल खंडवा नगर निगम के जोन क्रमांक 1 और 2 में पहुंचेगा। यहां नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई कर उनके निराकरण की कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि शिविर के दौरान नागरिकों के सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी से संबंधित आवेदनों का भी निराकरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में नागरिकों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही उद्यम संवाद कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जावर बस स्टैंड पर किया चक्काजाम..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: स्कूल से घर जा रहे छात्र को बाइक सवार ने मारी टक्कर NH-1033 एंबुलेंस से पहुंचाया जिला अस्पताल
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान, उत्तमपाल सिंह ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के बदले 50 हजार की रिश्वत मांगी, पंचायत सचिव 25 हजार लेते गिरफ्तार
October 9, 2026
खंडवा
डायल 112 को स्टार्ट करने के लिए जनता ने दिया धक्का.. देखें खंडवा में कहां की है घटना…
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में पितृ मोक्ष अमावस्या पर पुलिस अलर्ट, ड्यूटी पॉइंट पर रवाना हुआ बल ..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : स्कूली बच्चों की वैन को टक्कर मारकर भागा वाहन चालक, बड़े बोरगांव चौकी पर पकड़ा
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा विधायक पहुंची माता जी के हादसे में घायलों से मिलने हॉस्पिटल.!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : सोयाबीन के कम दाम मिलने पर किसानों का जमकर हंगामा. कांग्रेस नेता उत्तमपाल पहुंचे मौक़े पर..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: कन्या विद्यालय में बाढ़ आपदा, अग्नि सुरक्षा और CPR का दिया प्रशिक्षण.
October 9, 2026