लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

Ujjain News: महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरने का हुआ खुलासा! मामले में नप गए TI और SI

उज्जैन के महाकाल मंदिर के पास बारिश के कारण दीवार गिर गई थी। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया है कि दीवार कैसे गिरी। वहीं एसपी ने टीआई और एसआई के खिलाफ तगड़ा एक्शन लिया है।

उज्जैन: महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरने से हुई दर्दनाक घटना के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में महाकाल थाना प्रभारी अजय वर्मा और SI भंवर सिंह निगवाल को सस्पेंड कर दिया गया है। इन अधिकारियों पर सड़क पर बैठे अतिक्रमणकारियों को न हटाने का आरोप है।

 

महाकाल मंदिर के पास गिरी थी दीवार

दरअसल, बीते शुक्रवार को महाकाल मंदिर के गेट नंबर चार के पास एक दीवार अचानक ढह गई थी। इस हादसे में दीवार के नीचे दबे चार लोगों में से दो की मौत हो गई थी और दो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बारे में बताते हुए एसपी ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि पड़ोस में एक मकान है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने स्टे दिया है। इस वजह से हेरिटेज होटल के गार्डन का पानी बाहर नहीं निकल सका। बारिश के कारण मिट्टी फूल गई और दीवार ढह गई।

सीएम ने दिया आर्थिक मदद

सावधानी के तौर पर दीवार के बाकी हिस्से को भी नगर निगम ने ढहा दिया है। एसपी ने कहा कि ज्यादा लोगों के दबने की बात सिर्फ अफवाह है, मौके पर पुलिस और प्रशासन के तमाम अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों की मौजूदगी में मलबे को हटाकर सड़क को साफ किया था। इन चारों के अलावा कोई मीसिंग नहीं है। इस घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपए और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान किया था।

आगे क्या होगी कार्रवाई

हादसे के बाद सामने आया कि हादसे की जगह पर अतिक्रमणकारी दुकानें लगी हुई थीं। पुलिस प्रशासन पर आरोप लगा है कि उन्होंने अतिक्रमण हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। अतिक्रमण के कारण ही हादसे में इतना बड़ा नुकसान हुआ। बताया जा रहा है कि नगर निगम और स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। हादसे की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

मध्य प्रदेश
MP में सबसे पहले बने 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान
July 25, 2026
मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले: कांग्रेस के 55 साल पर भारी पड़े हमारे ढाई साल!
July 25, 2026
मध्य प्रदेश
ACACU ब्रेकिंग : मध्यप्रदेश में चार नए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का फैसला, इंदौर-भोपाल सहित चार बड़े शहरों में भी बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
July 24, 2026
मध्य प्रदेश
बिग ब्रेकिंग*
July 24, 2026
मध्य प्रदेश
सीएम डॉ. यादव 23 को आलीराजपुर में, बलराम कृषि महोत्सव में होंगे शामिल, देंगे करोड़ों की सौगात*
July 24, 2026
मध्य प्रदेश
जिद-जुनून के पक्के सीएम डॉ. मोहन, पायलट के मना करने के बाद भी यूं पहुंचे अपनों के बीच, जानें उनके मन के भाव*
July 24, 2026
मध्य प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन जो कहते हैं, वो करते हैं, अब एक ही दिन में मिली एमपी पुलिस में 9 हजार 662 पदों को मंजूरी*
July 24, 2026
मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 को पन्ना में, देंगे 204 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात*
July 24, 2026
मध्य प्रदेश
“दस्तक अभियान” के तहत घर घर दस्तक देकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है*
July 22, 2026
मध्य प्रदेश
कुछ लोग बहनों को खिलौना समझ लेते हैं। उन्हें न महिलाओं की शारीरिक पीड़ा की चिंता होती है और न ही उनकी मानसिक स्थिति की।
July 22, 2026