लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

छैगांवमाखन में अमृत सरोवर और पानी की टंकी पर लहराया तिरंगा, जल संरक्षण का दिया संदेश

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के छैगांवमाखन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत अमृत सरोवर और पानी की टंकी पर तिरंगा फहराया गया। इस दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों, ग्रामीणों और स्कूली विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रप्रेम के साथ जल संरक्षण का संदेश दिया।

प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा के निर्देश पर जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को छैगांवमाखन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को वर्षा जल के संरक्षण और नल जल के अपव्यय को रोकने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने लोगों से पानी का सदुपयोग करने और जल संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यपालन यंत्री सुश्री वर्षा शिवपुरे सहित सहायक यंत्री, उपयंत्री, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, ग्रामीणजन और स्कूली विद्यार्थी मौजूद रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर खंडवा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम
August 14, 2026
खंडवा
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026: मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम की रूपरेखा
August 14, 2026
खंडवा
पिछले 24 घंटों में खंडवा जिले में 4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
August 14, 2026
खंडवा
हर घर तिरंगा अभियान के तहत संदलपुर में कृषि विभाग की तिरंगा रैली संपन्न
August 14, 2026
खंडवा
रुस्तमपुर स्कूल से निकली भव्य तिरंगा रैली
August 14, 2026
खंडवा
होमगार्ड और एसडीईआरएफ के जवानों की तिरंगा रैली सम्पन्न
August 14, 2026
खंडवा
मंत्री डॉ. विजय शाह स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में आज खंडवा में करेंगे ध्वजारोहण
August 14, 2026
खंडवा
मंत्री डॉ. विजय शाह ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ
August 14, 2026
खंडवा
हरियाली अमावस्या पर पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
August 14, 2026
खंडवा
कोहदड़ में 116 विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलें वितरित
August 14, 2026