विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर खंडवा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

मध्यप्रदेश के खंडवा में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम खंडवा के प्रांगण में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुक्रवार शाम आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, नगर निगम अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा सहित मेयर-इन-काउंसिल के सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वर्ष 1947 के देश विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले नागरिकों और विस्थापन की पीड़ा झेलने वाले परिवारों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर निगम प्रांगण से मौन जुलूस के साथ हुई। मौन जुलूस के माध्यम से विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया।
मौन जुलूस के नगर निगम प्रांगण में वापस पहुंचने के बाद राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विभाजन की पीड़ा को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया।
Read Next

खंडवा: मांधाता पुलिस की अवैध शराब अड्डों पर दबिश, 3 हजार लीटर महुआ लहान नष्ट….

खंडवा मुख्यमंत्री मोहनयादव के हरसूद दौरे की तैयारियां तेज कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश..

खंडवा: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का एक्शन, 52 लीटर मदिरा और 450 किलो महुआ लहान जब्त…

खंडवा: यात्रियों की सूचना थाने को नहीं देने पर होटल संचालक पर केस…

खंडवा : किशन गुप्ता की हत्या के आरोपियों का तोड़ा अतिक्रमण!

खंडवा: सड़क पर चल रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत…

खंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय नकबजन गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार…

खंडवा : किशन गुप्ता की मौत मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार !

खंडवा में लगातार शराब का विरोध कर रही समाजसेवी ममता मोरे पर हमला..

खंडवा: बोरगांव बुजुर्ग से पावागढ़ के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का दल, 14 साल से ला रहे अखंड ज्योत…