लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत् चिकित्सा अधिकारियों को दी ट्रेनिंग*

खंडवा 5 अगस्त 2026, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय के मीटिंग हाॅल में जिलें के चिकित्सा अधिकारियों को तंबाकू उत्पादों के उपयोग से होने वालें दुष्प्रभावों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. ओ. पी. जुगतावत ने चिकित्सा अधिकारियो को अस्पताल में आने वाले मरीजों को तंबाकू उत्पादों के सेवन से स्वास्थ्य पर होने वाले प्रभावों की जानकारी देकर उन्हें इन उत्पादों का सेवन न करने के लिए प्रेरित करने को कहा। इस दौरान जिला परिवार कल्याण अधिकारी डाॅ.रश्मि कौशल और जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी भी मौजूद थें।
नोडल अधिकारी डाॅ. सुजीत वर्मा ने प्रशिक्षण में बताया कि चबाने वाला तंबाकू का अत्याधिक उपयोग चिंतनीय है। तंबाकू के सेवन से कैंसर समेत कई बीमारियां हो रही हैं, इसलिए तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता लाना भी बहुत जरूरी है। सबसे आवश्यक है कि युवा पीढ़ी को तंबाकू उत्पादों का सेवन करने से बचाएं। इसके लिए सामूहिक सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि तम्बाकू एक धीमा जहर है, तम्बाकू के खाने या धूम्रपान करने से होने वाले नुकसान बहुत है जबकि फायदा कुछ भी नहीं । कैंसर होने पर आर्थिक हानि तो होती ही है, पूरा परिवार भी बिखर जाता है । तम्बाकू एवं तम्बाकू युक्त गुटको के निरंतर सेवन से ओरल कैंसर जैसे असाध्य रोग से ग्रस्त होकर बहुत से देशवासी असमय काल के गाल में समा रहे है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर पहुंचे मथुरा-वृंदावन के संत बालक स्वामी जी, हुआ भव्य हनुमान चालीसा पाठ
August 5, 2026
खंडवा
खंडवा : शिवाजी महाराज प्रतिमा अनावरण में आएंगी साध्वी ऋतंभरा, विधायक कंचन तनवे ने दिया निमंत्रण
August 5, 2026
खंडवा
रुस्तमपुर के पास बुलेट सवार युवक हादसे में घायल, डायल 112 और राहगीरो की मदद से अस्पताल पहुंचाया
August 5, 2026
खंडवा
खंडवा: हाईकोर्ट के आदेश के बाद छात्र नेताओं ने सरकार से की चुनाव कराने की मांग
August 5, 2026
खंडवा
कल खंडवा में 4 घंटे बिजली बंद! इन इलाकों में रहेगी विद्युत सप्लाई प्रभावित
August 5, 2026
खंडवा
खंडवा: स्कूल ऑटो पेड़ से टकराया, 2 छात्र गंभीर घायल; खंडवा जिला अस्पताल में भर्ती
August 5, 2026
खंडवा
खंडवा: टाटा मैजिक चोरी का खुलासा, महाराष्ट्र में आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त
August 5, 2026
खंडवा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल है “जन-विश्वास अभियान”*
August 5, 2026
खंडवा
जिला जेल के स्वास्थ्य शिविर में 269 बंदियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण*
August 5, 2026
खंडवा
किसानों के हित में दो बड़े निर्णय*
August 5, 2026