खंडवा : कानून व्यवस्था मजबूत करने SP अगम जैन के निर्देश पर थानों में कराई गई बलवा ड्रिल
खंडवा जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अधीनस्थ बल के साथ बलवा ड्रिल कराने के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में जिले के मुंदी सहित समस्त थानों में बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस बल को आपात स्थिति से निपटने, दंगों को नियंत्रित करने और सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान पुलिस कर्मियों को बलवा नियंत्रण सामग्री को धारण करने और परिस्थितियों के अनुसार त्वरित कार्रवाई करने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया।
पुलिस विभाग का कहना है कि इस प्रकार की ड्रिल से बल की तत्परता और कार्यकुशलता में वृद्धि होती है, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके।
👉 देखें पूरी डिटेल वीडियो खबर में
Read Next
खंडवा
खंडवा 






