खंडवा : गैस आपूर्ति बाधित होने पर टिक्कड़ होटल ने लगाया अवकाश का बोर्ड
खंडवा। शहर में गैस आपूर्ति बाधित होने का असर अब होटलों और भोजनालयों पर भी देखने को मिल रहा है। इसी के चलते खंडवा के एक प्रसिद्ध टिक्कड़ होटल ने गैस सप्लाई सुचारु होने तक होटल बंद रखने का निर्णय लिया है।
जानकारी के अनुसार, होटल संचालक ने होटल के बाहर बोर्ड लगाकर लिखा है कि गैस आपूर्ति बाधित रहने के कारण फिलहाल होटल में अवकाश रहेगा। जैसे ही गैस सप्लाई सामान्य होगी, होटल को फिर से शुरू कर दिया जाएगा।
होटल संचालक का कहना है कि गैस के बिना भोजन तैयार करना संभव नहीं है, इसलिए मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा। वहीं, रोजाना यहां भोजन करने आने वाले लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
शहर में गैस आपूर्ति प्रभावित होने से कई स्थानों पर इसी तरह की स्थिति बन रही है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही सप्लाई सामान्य होगी।
Read Next
क्राइम 







