लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में AIMIM नेता अब्दुल्लाह फारूकी को जान से मारने की धमकी, सिटी कोतवाली में शिकायत

खंडवा।। एआईएमआईएम (AIMIM) के पूर्व पार्षद एवं रजा यूनिटी फाउंडेशन के मध्य प्रदेश प्रभारी अब्दुल्लाह फारूकी ने एक युवक पर अभद्र व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने सिटी कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

फारूकी के अनुसार, शहर के एक युवक ने उनके साथ बदतमीजी करते हुए न सिर्फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।

उन्होंने अपनी शिकायत में मांग की है कि आरोपी युवक की पहचान कर उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उसके खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया जाए। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस से उचित कदम उठाने की अपील भी की है।

अब्दुल्लाह फारूकी ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय व्यक्तियों को इस प्रकार की धमकियां देना निंदनीय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर भरोसा जताते हुए कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

पुलिस प्रशासन ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की पहचान और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : कार नें खाई कई पलटी. दो लोग घायल. डायल 112 नें भिजवाया हॉस्पिटल
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूर्तिकारों की समस्या लेकर हिंदू महासभा ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस पति पत्नी की परेशानी एवं समस्या सुनकर कलेक्ट्रेट में मौजूद लोग हो गए भावुक
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : जमीन मामले को लेकर कलेक्टर के सामने फूट-फूट कर रोया फरियादी. देखें कहां का है मामला
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस अजीबोगरीब समस्या को सुनकर कलेक्टर साहब भी रह गए दंग. जाँच का आश्वासन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : हमारी कॉलोनी में एक-एक करोड़ के मकान लेकिन नहीं मिल रहा पानी, कलेक्टर साहब न्याय करो
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : शहर में कहां हुई है पानी की समस्या खत्म?हमारे मोहल्ले में तो हालत खराब कलेक्टर साहब
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूल निवासी संगठन ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन.देखें क्या है मांग
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मेरे पति की मौत के बाद ससुर ने मार लिया मेरा हक. कलेक्टर को शिकायत
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : गेहूं से भरा ट्रक पलटा. ड्राइवर नें बताया अचानक ब्रेक हुआ फेल
June 9, 2026