खंडवा: RTE के तहत निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी सम्पन्न, हजारों बच्चों को मिला मौका

खंडवा सहित पूरे मध्यप्रदेश में शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई। इस प्रक्रिया के माध्यम से प्रदेशभर के लाखों बच्चों को उनकी पसंद के स्कूलों में प्रवेश का अवसर मिला है।
जानकारी के अनुसार, इस बार ऑनलाइन लॉटरी के जरिए करीब 1 लाख से अधिक बच्चों को निजी स्कूलों में सीट आवंटित की गई है। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे बच्चे शामिल हैं जिन्हें उनकी पहली पसंद वाले स्कूल में ही प्रवेश मिला है। इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए इसका सीधा प्रसारण भी किया गया।
राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह द्वारा लॉटरी प्रक्रिया की शुरुआत की गई। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश देश के उन अग्रणी राज्यों में शामिल है, जहां RTE के तहत ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम लागू किया गया है, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता और भरोसा बढ़ा है।
15 अप्रैल तक लेना होगा प्रवेश
लॉटरी में चयनित बच्चों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सूचना भेजी जा रही है। जिन विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित हुआ है, वे 3 अप्रैल से 15 अप्रैल तक संबंधित स्कूल में जाकर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं। बच्चों की फीस सरकार द्वारा नियमानुसार सीधे स्कूल के खाते में जमा की जाएगी।
दूसरे चरण में भी मिलेगा मौका
जिन बच्चों को पहले चरण में किसी स्कूल में सीट नहीं मिल पाई है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। शासन द्वारा दूसरे चरण में फिर से आवेदन का अवसर दिया जाएगा, जिसमें वे खाली सीटों के आधार पर अपनी पसंद के स्कूल चुन सकेंगे।
यह पूरी प्रक्रिया न केवल शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए बेहतर भविष्य का रास्ता भी खोलती है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा