लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

*सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर होगी दण्डात्मक कार्यवाही

खंडवा 8 अगस्त 2025, – वॉट्सअप, फेसबुक व सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म्स पर आपत्तिजनक पोस्ट करने और सोशल मीडिया के माध्यम से धार्मिक भावनाएं भड़काने वालों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने इस संबंध में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए है।

जारी आदेश के अनुसार आपत्तिजनक संदेश, फोटो या वीडियो को फारवर्ड करने अथवा पोस्ट करने पर ग्रुप एडमिन तथा संदेश प्रसारित करने वाले के विरूद्ध यह दण्डात्मक कार्यवाही होगी। आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत कार्यवाही की जायेगी।

फेसबुक संचालन करने वाले नागरिक तथा वॉट्सअप ग्रुप एडमिन अपने ग्रुप में धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले संदेश के लिए जिम्मेदार होंगे। अतः ग्रुप एडमिन से कहा गया है कि वे स्वयं ऐसा कोई विवादास्पद संदेश न तो खुद प्रसारित करे और ना ही अपने ग्रुप के सदस्यों को ऐसा करने दें। यदि वॉट्सअप ग्रुप में कोई आपत्तिजनक संदेश ग्रुप के किसी भी सदस्य द्वारा प्रसारित किया जाता है तो एडमिन की जिम्मेदारी होगी कि वह इसके संबंध में निकटतम पुलिस थाने को सूचित करे। ऐसा न करने पर ग्रुप एडमिन घटना के लिए जिम्मेदार माना जायेगा। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे वॉट्सअप अथवा फेसबुक पर किसी धर्म सम्प्रदाय के संबंध में आपत्तिजनक संदेश या चित्र फारवर्ड न करे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
====

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा में सनसनी: सुक्ता डैम के पास युवक की हत्या, इलाके में दहशत
April 9, 2026
खंडवा
खंडवा: मधुमक्खियों के हमले से हड़कंप, एक ही परिवार के कई लोग घायल
April 9, 2026
खंडवा
खंडवा: बारात में नाचने को लेकर विवाद, दुल्हन पक्ष के साथ मारपीट
April 9, 2026
खंडवा
खंडवा: बिना सूचना गोदाम तोड़े जाने पर व्यापारी का आरोप, लाखों का नुकसान
April 9, 2026
खंडवा
खंडवा: बजरंग सर को लेकर मुस्लिम नेता का बड़ा बयान, शहर में चर्चा तेज
April 9, 2026
खंडवा
खंडवा: दूध तलाई पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम
April 9, 2026
खंडवा
नशे के खिलाफ सख्त अभियान की तैयारी, खंडवा पुलिस को दी गई विशेष ट्रेनिंग
April 9, 2026
खंडवा
सिंगाड़ तलाई में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित POP मूर्तियां जब्त, मौके पर हंगामा
April 9, 2026
खंडवा
सिरपुर फाटे पर भावुक दृश्य, लोगों ने नम आंखों से खुद हटाए अतिक्रमण
April 9, 2026
खंडवा
खंडवा में महिला से गैंगरेप की घटना, पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपियों को दबोचा
April 9, 2026