लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: कोतवाली थाने के टावर पर चढ़ा युवक जमकर हंगामा.. CSP सहित कोतवाली पुलिस को उतारने करनी पड़ी खूब मशक्कत..

खंडवा। शहर के सिटी कोतवाली थाना परिसर में शुक्रवार तड़के एक युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश का मामला सामने आया। सूरजकुंड क्षेत्र निवासी दादू (पिता सुरेश) पारिवारिक विवाद के बाद सुबह करीब 4 बजे पुलिस कंट्रोल रूम के टावर पर चढ़ गया। सुबह लगभग 7 बजे पुलिस अधिकारियों की नजर पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की गई और समझाइश देकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

 

पुलिस के अनुसार, युवक ने टावर पर रहते हुए अपनी गर्दन पर किसी धारदार वस्तु से वार कर खुद को चोट पहुंचाई। उसे तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

 

सीएसपी की समझाइश से टला बड़ा हादसा

 

सीएसपी अभिनव बारंगे ने मौके पर पहुंचकर युवक से बातचीत की और उसे शांत कर नीचे उतरने के लिए तैयार किया। पूछताछ में युवक ने दावा किया कि उसने अपनी फुफेरी बहन से विवाह कर रखा है। उसका कहना था कि रात में दोनों के बीच विवाद हुआ था और बहन द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी, जिससे आहत होकर वह टावर पर चढ़ गया।

 

पैसों के विवाद को लेकर सामने आई असली वजह

 

वहीं, पुलिस जांच और परिजनों के बयानों में एक अलग ही पहलू सामने आया है। युवक की बुआ ने बताया कि दादू उनकी विधवा बेटी पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। बेटी के पति की करीब चार साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसके बाद उसे लगभग 7 लाख रुपए का क्लेम मिला था।

 

बुआ का आरोप है कि युवक इस राशि को हासिल करने के उद्देश्य से शादी के लिए दबाव बना रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि दादू नशे का आदी है और उसका व्यवहार आपराधिक प्रवृत्ति का रहा है। पूर्व में भी वह इस तरह के ड्रामे कर चुका है, जिसमें वह बिजली के खंभों और पेड़ों पर चढ़ चुका है।

 

मारपीट के बाद पहुंचा थाना, फिर चढ़ा टावर

 

परिजनों के अनुसार, गुरुवार रात युवक ने घर में विवाद के दौरान मारपीट की, जिसके बाद पीड़ित पक्ष शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा। इसी दौरान युवक भी वहां पहुंच गया और कथित रूप से पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए टावर पर चढ़ गया।

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : कार नें खाई कई पलटी. दो लोग घायल. डायल 112 नें भिजवाया हॉस्पिटल
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूर्तिकारों की समस्या लेकर हिंदू महासभा ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस पति पत्नी की परेशानी एवं समस्या सुनकर कलेक्ट्रेट में मौजूद लोग हो गए भावुक
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : जमीन मामले को लेकर कलेक्टर के सामने फूट-फूट कर रोया फरियादी. देखें कहां का है मामला
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस अजीबोगरीब समस्या को सुनकर कलेक्टर साहब भी रह गए दंग. जाँच का आश्वासन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : हमारी कॉलोनी में एक-एक करोड़ के मकान लेकिन नहीं मिल रहा पानी, कलेक्टर साहब न्याय करो
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : शहर में कहां हुई है पानी की समस्या खत्म?हमारे मोहल्ले में तो हालत खराब कलेक्टर साहब
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूल निवासी संगठन ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन.देखें क्या है मांग
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मेरे पति की मौत के बाद ससुर ने मार लिया मेरा हक. कलेक्टर को शिकायत
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : गेहूं से भरा ट्रक पलटा. ड्राइवर नें बताया अचानक ब्रेक हुआ फेल
June 9, 2026