लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से खंडवा स्थित तीर्थ नगरी घूमने आई महिला हुई गायब.. मांधाता पुलिस नें रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की तलाश..

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में दर्शन करने आई महिला लापता हो गई है. पुलिस ने परिवार की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है.परिजनों के अनुसार वह भगवान भोलेनाथ के ओंकारेश्वर में दर्शन करने के लिए आए हुए थे.इस दौरान 2 अगस्त सुबह 6:30 बजे ममलेश्वर भोलेनाथ मंदिर के दर्शन करने गई सरिता सोनी पत्नी वीरेंद्र सोनी,निवासी बाबूगंज, पोस्ट सिकंदरा, थाना बहरिया,जिला प्रयागराज उम्र लगभग 42 साल,लौट कर नहीं आई और अचानक गायब हो गई.परिजन मनें आसपास ढूंढा लेकिन नहीं मिली.जिसके बाद मांधाता थाने में पहुंचकर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई.थाने में शिकायत की गंभीरता को देखते हुए तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी गई है. वहीं परिवार का इस घटना के बाद से रो-रो कर बुरा हाल है. उन्होंने देशभर के अखबारों में विज्ञापन दिए हैं और यह तक लोगों से अपील की है कि कहीं यह महिला दिखे तो कृपया सूचित करें.वहीं मन्धाता थाना प्रभारी अनोक सिंधिया ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज करने के पश्चात, लगातार महिला की तलाश की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज की मदद भी ली जा रही है. और साइबर की मदद से कोशिश की जा रही है कि जल्द महिला को ढूंढ निकाला जाए. इस घटना से प्रयागराज सहित खंडवा के ओंकारेश्वर में चर्चाओं का बाजार गर्म है. लोग चर्चा कर रहे हैं कि आखिर महिला अचानक कहां गायब हो गई.परिजनों ने खंडवा जिले की जनता से भी अपील की है कि कहीं अगर यह महिला उन्हें दिखाई दे तो नीचे दिए गए नंबर पर सूचित कर दें. 9793012832,,,9005267207

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026