लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

प्राथमिक शिक्षक नियोजन-2025 में विज्ञापित नियमों का अक्षरशः पालन, स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट की स्थिति

खंडवा। प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2025 के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों के बीच स्कूल शिक्षा विभाग ने वस्तुस्थिति स्पष्ट की है। लोक शिक्षण संचालनालय ने बताया है कि प्राथमिक शिक्षक नियोजन-2025 में विज्ञापित नियमों का अक्षरशः पालन किया गया है। नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान विज्ञापन प्रकाशित होने के बाद नियमों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है।

लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त अभिषेक सिंह ने बताया कि प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा के लिए निर्धारित शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता तथा अतिथि शिक्षक अनुभव से संबंधित प्रावधान नियम पुस्तिका में पहले से ही स्पष्ट रूप से उल्लेखित हैं। इन प्रावधानों के अनुसार अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक निर्धारित शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता के साथ आवश्यक अतिथि शिक्षक अनुभव धारित करना अनिवार्य था।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की अंतिम तिथि के बाद अर्जित की गई किसी भी शैक्षणिक अथवा व्यावसायिक योग्यता या अनुभव को मान्य नहीं माना जाएगा। यह प्रावधान प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2025 की नियम पुस्तिका में पहले से ही निर्धारित था।

स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस प्रावधान में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। विभाग ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में उन्हीं नियमों और पात्रता शर्तों का पालन किया गया है, जो प्राथमिक शिक्षक नियोजन-2025 के विज्ञापन एवं नियम पुस्तिका में पहले से निर्धारित थीं।

संदेह होने पर लोक शिक्षण संचालनालय में ले सकते हैं जानकारी

लोक शिक्षण संचालनालय ने अभ्यर्थियों से संबंधित नियमों को लेकर किसी भी प्रकार का संदेह होने पर विभाग से जानकारी प्राप्त करने की बात कही है। विभाग के अनुसार अभ्यर्थी भोपाल स्थित लोक शिक्षण संचालनालय में उपस्थित होकर प्राथमिक शिक्षक नियोजन-2025 की नियुक्ति प्रक्रिया और पात्रता से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विभाग ने दोहराया है कि प्राथमिक शिक्षक नियोजन-2025 में विज्ञापित नियमों का पालन करते हुए ही नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है और विज्ञापन प्रकाशित होने के बाद नियमों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
रोटरी क्लब के रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्तदान हुआ
August 9, 2026
खंडवा
काकोड़ा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस का साप्ताहिक कार्यक्रम, निकली भव्य रैली
August 8, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में बड़ा हादसा टला! गहरे पानी में डूब रहे श्रद्धालु को SDERF जवान ने बचाया
August 8, 2026
खंडवा
संस्थापक स्व. पूनमचंद गुप्ता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को किया याद
August 8, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस को मिला तनाव प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच हार्टफुलनेस की पहल
August 8, 2026
खंडवा
खंडवा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 153 लीटर ब्रजवासी घी जब्त, होटल से मटन-चिकन के सैंपल लिए
August 8, 2026
खंडवा
खंडवा में SDRF की बड़ी मॉक एक्सरसाइज: EOC से घटनास्थल तक परखी गई पूरी Response Chain की तैयारी
August 8, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: पेयजल, सड़क, आवास और मॉल… खंडवा के लिए महापौर ने आयुक्त के सामने रखे करोड़ों के प्रस्ताव
August 8, 2026
खंडवा
खंडवा: सिस्टम से लड़ते-लड़ते महिला की मौत, परिवार में आक्रोश , देखिए कहाँ का है पूरा मामला
August 8, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: घायल उल्लू के लिए देवदूत बनी डायल-112 टीम, पुलिसकर्मियों ने वन विभाग तक पहुंचाकर कराया उपचार
August 8, 2026