खारवा में निकली भव्य कावड़ यात्रा, बाबा बर्फानी की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
खारवा, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के खारवा में श्रावण मास के अवसर पर माता चौक मित्र मंडल खारवा द्वारा भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ माता चौक खारवा से हुआ, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए संगमेश्वर महादेव मंदिर पहुंची।
कावड़ यात्रा में श्रद्धालु धार्मिक उत्साह के साथ शामिल हुए। यात्रा में बाबा बर्फानी की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारों के साथ यात्रा में हिस्सा लिया और वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच सीमा बाई शांतिलाल बारे खारवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कावड़ यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके माध्यम से प्रकृति को हरा-भरा बनाने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश भी दिया गया। आयोजकों ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
माता चौक मित्र मंडल द्वारा आयोजित इस कावड़ यात्रा में धर्म और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संदेश देखने को मिला।
Read Next


खंडवा
खंडवा 
खंडवा 

खंडवा 