लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

गीले अंडरगारमेंट में थाने पहुंचा श्रद्धालु, बोला – ‘सब लुट गया’… ओंकारेश्वर घाट पर 70 हजार सहित कपड़े चोरी

खंडवा। मध्य प्रदेश की तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मांधाता थाना क्षेत्र का है, जहां ब्रह्मपुरी घाट से करीब 1.5 किलोमीटर दूर एक श्रद्धालु के कपड़े सहित नकदी चोरी हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी नितेश पिता जसमतभाय सुराणे (48 वर्ष), निवासी ग्राम सुरवदर, जिला मोरबी (गुजरात) ओंकारेश्वर दर्शन के लिए आए थे। 14 अप्रैल की सुबह करीब 7:00 से 7:30 बजे के बीच अज्ञात बदमाश ने उनके पैंट में रखे जरूरी दस्तावेज और जेब में रखी करीब 70 हजार रुपये नकदी पैंट सहित चोरी कर ली।

घटना के बाद फरियादी बेहद असहाय स्थिति में गीले अंडरगारमेंट में ही थाने पहुंचा और पुलिस को बताया — “साहब, मैं तो लुट गया… मेरा पूरा सामान और कपड़े चोरी हो गए।” यह दृश्य देख पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए स्तब्ध रह गए।

मामले में मांधाता थाना पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि ओंकारेश्वर में इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है। श्रद्धालुओं के अनुसार घाटों और पार्किंग क्षेत्रों में सक्रिय चोर मौके का फायदा उठाकर कपड़ों, मोबाइल और नकदी पर हाथ साफ कर देते हैं। कई लोग शर्म या असुविधा के चलते शिकायत तक दर्ज नहीं कराते।

पुलिस के लिए यह लगातार चुनौती बनता जा रहा है कि बाहर से आने वाले ऐसे असामाजिक तत्वों पर कैसे लगाम लगाई जाए। फिलहाल पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है और श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील कर रही है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: लव जिहाद के मुद्दे पर बजरंग दल–विहिप का प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
April 17, 2026
खंडवा
जैन धर्म के बड़े धार्मिक अनुष्ठान पंचकल्याणक का उत्साह पूर्वक हुआ समापन,मुनि श्री का हुआ विहार
April 16, 2026
क्राइम
खंडवा: जंगली सूअर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग की कार्रवाई
April 16, 2026
खंडवा
खंडवा : थार व कार की टक्कर: दो की दर्दनाक मौत, तीन अस्पताल में… हादसे को लेकर तरह-तरह की चर्चा, पुलिस सतर्क
April 16, 2026
क्राइम
खंडवा में दरिंदगी की इंतहा: घर में घुसा नशेड़ी, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने पर महिला का स्तन काटा, चाकू से किया हमला
April 16, 2026
खंडवा
खंडवा : मुंदी–सनावद रोड पर भीषण हादसा, थार और कार की टक्कर में कई घायल
April 16, 2026
खंडवा
देशभक्ति के साथ मानवता: खंडवा पुलिस ने जीता लोगों का दिल
April 16, 2026
खंडवा
खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का महिलाओं ने किया आत्मीय सम्मान
April 16, 2026
खंडवा
मूंदी की बेटियों ने किया कमाल: आशा देवी हाई स्कूल का शानदार रिजल्ट, इशिका सेन 93% के साथ अव्वल
April 15, 2026
खंडवा
खंडवा में AIMIM नेता अब्दुल्लाह फारूकी को जान से मारने की धमकी, सिटी कोतवाली में शिकायत
April 15, 2026