लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में संत शिरोमणि सेन जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, निकली भव्य वाहन रैली

खंडवा।

रामेश्वर रोड स्थित सेन उद्यान में सर्व सेन समाज द्वारा संत शिरोमणि सेन जी महाराज का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः अभिषेक पूजन और हवन के साथ हुई, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इसके बाद शहर में भव्य वाहन रैली निकाली गई, जो रामेश्वर रोड से प्रारंभ होकर लालचौकी, शिवजी चौक, नगर निगम, बाम्बे बाजार, रेलवे स्टेशन और बड़ा बम क्षेत्र से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। रैली का नगर निगम और लेवलराम चौराहे पर धनवरिया परिवार द्वारा स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे, महापौर अमृता यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेन समाज के जिला अध्यक्ष बसंत कुमार सेन, प्रदेश सचिव पन्नालाल सेन, सर्वसेन समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष सुदर्शन सोलंकी, उपाध्यक्ष लक्की दिनोदे, कोषाध्यक्ष विष्णु सेन सहित समाज के अनेक पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

रात्रि में सेन मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के अनेक लोगों का विशेष योगदान रहा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : कार नें खाई कई पलटी. दो लोग घायल. डायल 112 नें भिजवाया हॉस्पिटल
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूर्तिकारों की समस्या लेकर हिंदू महासभा ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस पति पत्नी की परेशानी एवं समस्या सुनकर कलेक्ट्रेट में मौजूद लोग हो गए भावुक
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : जमीन मामले को लेकर कलेक्टर के सामने फूट-फूट कर रोया फरियादी. देखें कहां का है मामला
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस अजीबोगरीब समस्या को सुनकर कलेक्टर साहब भी रह गए दंग. जाँच का आश्वासन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : हमारी कॉलोनी में एक-एक करोड़ के मकान लेकिन नहीं मिल रहा पानी, कलेक्टर साहब न्याय करो
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : शहर में कहां हुई है पानी की समस्या खत्म?हमारे मोहल्ले में तो हालत खराब कलेक्टर साहब
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूल निवासी संगठन ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन.देखें क्या है मांग
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मेरे पति की मौत के बाद ससुर ने मार लिया मेरा हक. कलेक्टर को शिकायत
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : गेहूं से भरा ट्रक पलटा. ड्राइवर नें बताया अचानक ब्रेक हुआ फेल
June 9, 2026