खंडवा में टीबी मुक्त अभियान की शुरुआत: 100 दिन तक चलेगा विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम.
सीएमएचओ डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने हरी झंडी दिखाकर अभियान का किया शुभारंभ
खंडवा |
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में टीबी (क्षय रोग) उन्मूलन के लिए विशेष जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान आगामी 100 दिनों तक जिलेभर में चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच व उपचार सुनिश्चित करना है।
इस अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम, आशा कार्यकर्ता और अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।
सीएमएचओ डॉ. जुगतावत ने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, लेकिन समय पर जांच और नियमित उपचार से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी को लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।
अभियान के तहत गांव-गांव और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता रैली, घर-घर सर्वे, स्क्रीनिंग और मुफ्त जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही मरीजों को सरकारी योजनाओं के तहत निशुल्क दवाइयां और पोषण सहायता भी प्रदान की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक किया जाए।
Read Next
खंडवा
खंडवा 





खंडवा 