खंडवा: सिहाड़ा-मथेला के बीच युवक की संदिग्ध मौत, हरदा निवासी की पहचान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
खंडवा। जिले के रामेश्वर चौकी क्षेत्र अंतर्गत सिहाड़ा और मथेला के बीच एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पहले युवक अज्ञात था, लेकिन अब उसकी पहचान हरदा निवासी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक ने कथित रूप से मौत को गले लगा लिया था, लेकिन मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब मृतक के परिजन खंडवा पहुंचे। परिजनों ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराते हुए आशंका जताई है कि उनके भाई की हत्या की गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जाए।
घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है, जिसमें आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल शामिल हैं।
मृतक के परिजनों के आरोपों के बाद मामले की संवेदनशीलता बढ़ गई है और अब पुलिस पर निष्पक्ष जांच का दबाव भी है।
👉 पूरी खबर देखने के लिए वीडियो पर क्लिक करें
Read Next









खंडवा