खंडवा…हरसूद में संदिग्ध बैग छीनने की घटना: दुकान बंद करते समय जेवर से भरा बैग लेकर पल्सर सवार फरार
मध्यप्रदेश, खंडवा | लखन यादव रिपोर्ट..
जिले के हरसूद थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक संदिग्ध बैग छीनने की घटना सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में व्यापारियों में चिंता का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
दुकानदार के अनुसार, सुंदर सोनी न्यू टिपटॉप ज्वेलर्स के संचालक अपनी दुकान बंद कर रहे थे और इसी दौरान उन्होंने जेवर से भरा बैग नीचे रखा हुआ था। तभी बाहर खड़े एक व्यक्ति ने मौका पाकर बैग उठाया और तुरंत पल्सर मोटरसाइकिल से फरार हो गया।
दुकानदार के मुताबिक, इस घटना में संभावित रूप से दो व्यक्ति शामिल थे, जो नीले-काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार थे। हुलिए के संबंध में बताया गया कि वाहन चला रहा व्यक्ति काले रंग की चेक शर्ट और सफेद टोपी पहने हुए था, जबकि पीछे बैठा व्यक्ति सफेद शर्ट और गले में सफेद गमछा डाले हुए था। हालांकि यह विवरण प्रारंभिक जानकारी के आधार पर संभावना के रूप में सामने आया है।
फिलहाल बैग में मौजूद जेवरात और उनकी कीमत का स्पष्ट आकलन नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलेभर में नाकाबंदी कर दी है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
घटना के बाद स्थानीय व्यापारी बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मामले में तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Read Next
खंडवा
खंडवा 





खंडवा 