लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा बाल संप्रेषण गृह के अधीक्षक को लोकायुक्त ने ₹4000 की रिश्वत लेते हुए किया रंगे हाथों गिरफ्तार…

*महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही*

*आवेदिका* :-

श्रीमती ज्योति पाल पति श्री सुनील पाल उम्र 48 वर्ष निवासी रतागढ, हरसूद नाका खण्डवा

*आरोपी*

हरजिन्दर सिंह अरोरा पिता स्व श्री जी.एस. अरोरा उम्र 59 वर्ष पद-अधीक्षक, बाल सम्प्रेषण गृह खण्डवा (मूल विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग, खण्डवा) निवासी 189 पंजाब कालोनी खण्डवा

*रिश्वत राशि*-

4,000/-

*विवरण* :-

आवेदिका रतागढ, हरसूद नाका खण्डवा की रहने वाली है तथा बाल सम्प्रेषण गृह खण्डवा में विगत चार वर्षों से भोजन बनाने का काम करती है। आवेदिका की माह जून एवं जुलाई 2025 की वेतन का आहरण होना शेष था जिसके लिये आवेदिका बाल सम्प्रेषण गृह खण्डवा के अधीक्षक श्री हरजिन्दर सिंह अरोरा से मिली तो उनके द्वारा विगत दो माह के वेतन निकालने के एवज में आवेदिका से 2000/- प्रतिमाह के हिसाब से 4,000/- रू. रिश्वत की मांग की गई तथा पैसे नहीं देने पर नौकारी से निकाल देने का कहा गया।

जिसकी शिकायत आवेदिका द्वारा श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई।

सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 12.08.2025 को ट्रेपदल का गठन किया गया और आरोपी हरजिन्दर सिंह अरोरा को आवेदिका से 4,000/- रू० रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो पकडा गया।

आरोपीगण के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

*ट्रेपदल*

कार्यवाहक निरीक्षक श्री आशुतोष मिठास, कार्यवाहक निरीक्षक श्रीमती प्रतिभा तोमर, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक कमलेश परिहार, आरक्षक आशीष नायडू, आरक्षक चेतन सिंह परिहार, आरक्षक कमलेश तिवारी एवं चालक शेरसिंह ठाकुर

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा में सनसनी: सुक्ता डैम के पास युवक की हत्या, इलाके में दहशत
April 9, 2026
खंडवा
खंडवा: मधुमक्खियों के हमले से हड़कंप, एक ही परिवार के कई लोग घायल
April 9, 2026
खंडवा
खंडवा: बारात में नाचने को लेकर विवाद, दुल्हन पक्ष के साथ मारपीट
April 9, 2026
खंडवा
खंडवा: बिना सूचना गोदाम तोड़े जाने पर व्यापारी का आरोप, लाखों का नुकसान
April 9, 2026
खंडवा
खंडवा: बजरंग सर को लेकर मुस्लिम नेता का बड़ा बयान, शहर में चर्चा तेज
April 9, 2026
खंडवा
खंडवा: दूध तलाई पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम
April 9, 2026
खंडवा
नशे के खिलाफ सख्त अभियान की तैयारी, खंडवा पुलिस को दी गई विशेष ट्रेनिंग
April 9, 2026
खंडवा
सिंगाड़ तलाई में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित POP मूर्तियां जब्त, मौके पर हंगामा
April 9, 2026
खंडवा
सिरपुर फाटे पर भावुक दृश्य, लोगों ने नम आंखों से खुद हटाए अतिक्रमण
April 9, 2026
खंडवा
खंडवा में महिला से गैंगरेप की घटना, पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपियों को दबोचा
April 9, 2026