लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

*भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भीम सिंह गुर्जर का खंडवा में भव्य स्वागत, संगठन को मजबूत करने का दिया संदेश*

खंडवा, 6 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, खंडवा में आज सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक श्री भीम सिंह गुर्जर के प्रथम खंडवा आगमन पर जिला सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री देवीलाल पटेल ने किया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सेवादास पटेल, जिला उपाध्यक्ष श्री नंदन करोड़ी, कार्यालय मंत्री श्री आशीष राजपूत, कार्यालय सह प्रभारी भरत पटेल (गोलू) सहित जिले के अनेक पूर्व सैनिक, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी हर्षा ठाकुर भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

अपने संबोधन में श्री भीम सिंह गुर्जर ने कहा कि सैनिक जीवनभर राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा के लिए समर्पित रहता है। उन्होंने कहा कि “सेवा ही राष्ट्र नेतृत्व की आधारशिला है। भारतीय जनता पार्टी ने सैनिकों के सम्मान और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सैनिकों के सम्मान से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। अब पूर्व सैनिकों को भी संगठन के सिपाही के रूप में भाजपा को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।”

जिला सैनिक प्रकोष्ठ ने संकल्प दोहराया कि सैनिक प्रकोष्ठ भाजपा के सभी प्रकोष्ठों एवं मोर्चों के साथ समन्वय बनाकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेगा।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सैनिक श्री निलेश कुमार मिश्रा ने किया, जबकि श्री प्रेम नारायण बिरला ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। समारोह में बड़ी संख्या में वरिष्ठ सैनिकों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा नगर निगम की कार्रवाई, 12 अवैध नल कनेक्शन काटे, 28 से अधिक किए वैध….
October 25, 2026
खंडवा
खंडवा में मधुमक्खियां का हमला. आधे घंटे तक पानी में रहकर बचाई मधुमक्खियां से जान..
October 25, 2026
खंडवा
खंडवा: जीवित महिला को मृत बताया, 3 साल से पेंशन बंद; सीवरेज प्लांट पर रहवासियों का विरोध..
October 25, 2026
खंडवा
भारतीय किसान संघ की सूचना पर खालवा थाना प्रभारी की तत्परता से पकड़े गए खाद से भरे कई ट्रक..
October 25, 2026
खंडवा
खंडवा : 440 वोल्ट का करंट लगा तो ठीक हो गया मानसिक दिव्यांग युवक! याद आया घर का पता
October 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गोकुल गांव की सिंगाजी निशान यात्रा, भक्ति और जयकारों से गूंजा मार्ग…
October 25, 2026
खंडवा
खंडवा के सारे इंजीनियर एक जगह हो गए इकट्ठे….! देखें क्यों..!
October 25, 2026
खंडवा
खंडवा: Yash Travels की बस का चलते-चलते अचानक निकला टायर, टला बड़ा हादसा
October 25, 2026
खंडवा
खंडवा के कुमठी में टायर फटने से पलटी फोर व्हीलर, पुल के पास हुआ हादसा…
October 25, 2026
खंडवा
खंडवा-पंधाना रोड पर धूल से हादसों का खतरा, ग्रामीण खुद कर रहे पानी का छिड़काव…
October 24, 2026