खंडवा में ओलंपिक दिवस पर खेल प्रतियोगिताएं, साइकिल यात्रा और वृक्षारोपण का आयोजन

खंडवा जिला हॉकी संघ द्वारा ओलंपिक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर हॉकी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही सब-जूनियर हॉकी प्रतियोगिता आयोजित कर खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा सके।
ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में खिलाड़ियों द्वारा एक साइकिल यात्रा भी निकाली गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों को ओलंपिक आंदोलन के महत्व, खेलों के प्रति समर्पण और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर दिव्यादित्य शाह, अमर यादव, धीरज बरोले, चेतन गोहर, पीयूष शर्मा, मनीषा पाटिल एवं डॉ. गुर्जर ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज पवार, प्रकाश, जसवंत एवं दीपक का विशेष योगदान रहा। आयोजन में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Read Next

खंडवा 





