लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

मेजर ध्यानचंद की स्मृति में हरसूद-खालवा के स्कूलों में खेल जागरूकता सप्ताह शुरू

हरसूद/खंडवा। मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में खेल एवं युवा कल्याण विभाग और सामाजिक स्वास्थ्य शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के संयुक्त तत्वावधान में 21 से 29 अगस्त तक खेल जागरूकता सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। जिला खेल अधिकारी रूपसिंह कलेश के निर्देश पर आयोजित इस अभियान के तहत शुक्रवार को हरसूद-खालवा तहसील के 8 विद्यालयों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

जनभागीदारी के माध्यम से आयोजित प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, चेयर रेस और रस्साकशी जैसी स्पर्धाओं में बालक-बालिका वर्ग के करीब 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन, संघर्ष, उपलब्धियों और खेल के प्रति समर्पण से परिचित कराना तथा बच्चों में खेलों के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना है।

प्रतियोगिताओं के परिणामों में क्रिकेट बालक वर्ग-अ में अभिनव स्कूल हरसूद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वर्ग-ब में ज्ञानोदय स्कूल हरसूद विजेता रहा। रस्साकशी बालिका वर्ग में ग्रीन फील्ड स्कूल प्रथम और एमके गांधी स्कूल द्वितीय रहा। बालक वर्ग में ग्रीन फील्ड स्कूल ने पहला और संत स्टीफन स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया।

सीप संस्था के अध्यक्ष संदीप सावले और ब्लॉक समन्वयक चेतन गौहर ने बताया कि सप्ताहभर चलने वाले कार्यक्रमों में मेजर ध्यानचंद के जीवन पर संगोष्ठी, खेलों में करियर की संभावनाओं को लेकर करियर गाइडेंस, विभिन्न खेलों के नियमों की जानकारी और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के जीवन परिचय से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

विद्यार्थियों को खेलों में अपनी प्रतिभा निखारकर जिला, संभाग, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करियर बनाने के अवसरों की जानकारी भी दी जाएगी। विवेकानंद महाविद्यालय के प्राचार्य जयेश वैष्णव ने कहा कि मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन और उनके आदर्शों का प्रचार-प्रसार हरसूद एवं खालवा ब्लॉक के विद्यालयों तक किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी खेलों से जुड़कर स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की ओर आगे बढ़ सकें।

कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, प्राचार्य जयेश वैष्णव, महिला मंडल अध्यक्ष रूपाली जिनोदिया, संस्था अध्यक्ष संदीप सावले, नितेश यादव, डिंपल चौहान, खुशी प्रजापति, नितिन जायसवाल और राज चौहान सहित अन्य गणमान्यजन एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि खेल केवल मैदान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य का माध्यम हैं। मेजर ध्यानचंद का जीवन युवाओं को निरंतर मेहनत, अनुशासन और देश के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा देता है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जावर बस स्टैंड पर किया चक्काजाम..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: स्कूल से घर जा रहे छात्र को बाइक सवार ने मारी टक्कर NH-1033 एंबुलेंस से पहुंचाया जिला अस्पताल
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान, उत्तमपाल सिंह ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के बदले 50 हजार की रिश्वत मांगी, पंचायत सचिव 25 हजार लेते गिरफ्तार
October 9, 2026
खंडवा
डायल 112 को स्टार्ट करने के लिए जनता ने दिया धक्का.. देखें खंडवा में कहां की है घटना…
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में पितृ मोक्ष अमावस्या पर पुलिस अलर्ट, ड्यूटी पॉइंट पर रवाना हुआ बल ..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : स्कूली बच्चों की वैन को टक्कर मारकर भागा वाहन चालक, बड़े बोरगांव चौकी पर पकड़ा
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा विधायक पहुंची माता जी के हादसे में घायलों से मिलने हॉस्पिटल.!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : सोयाबीन के कम दाम मिलने पर किसानों का जमकर हंगामा. कांग्रेस नेता उत्तमपाल पहुंचे मौक़े पर..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: कन्या विद्यालय में बाढ़ आपदा, अग्नि सुरक्षा और CPR का दिया प्रशिक्षण.
October 9, 2026