लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष पहल, राखी भेजने पर स्पीड पोस्ट शुल्क में 10 प्रतिशत छूट

खंडवा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर दूर-दराज रहने वाले भाई-बहनों तक राखी समय पर और सुरक्षित पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय डाक विभाग द्वारा विशेष “राखी मेल” योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत राखी भेजने वाले ग्राहकों को स्पीड पोस्ट सेवा के शुल्क में 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है।

डाकघर के अधीक्षक श्री डीएस चौहान ने बताया कि “राखी मेल” योजना के अंतर्गत राखी भेजने के लिए बुक किए जाने वाले स्पीड पोस्ट लेखों पर यह विशेष छूट प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को कुछ आवश्यक नियमों का पालन करना होगा।

लिफाफे पर “राखी मेल” लिखना अनिवार्य

अधीक्षक श्री चौहान ने बताया कि राखी भेजने वाले ग्राहक को विशेष छूट का लाभ लेने के लिए लिफाफे के सामने स्पष्ट एवं बड़े अक्षरों में “राखी मेल” लिखना अनिवार्य होगा। यदि लिफाफे पर “राखी मेल” अंकित नहीं किया गया है, तो संबंधित स्पीड पोस्ट लेख को इस विशेष योजना के अंतर्गत छूट का लाभ नहीं दिया जाएगा।

एक ग्राहक अधिकतम 5 राखी मेल कर सकेगा बुक

डाक विभाग के अनुसार इस योजना के अंतर्गत एक ग्राहक द्वारा एक बार में अधिकतम 5 स्पीड पोस्ट “राखी मेल” बुक कराए जा सकेंगे। यह विशेष सुविधा केवल रिटेल ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगी।

वहीं “बुक नाउ पे लेटर” सुविधा लेने वाले ग्राहकों, कॉरपोरेट ग्राहकों तथा बल्क ग्राहकों को “राखी मेल” योजना के अंतर्गत स्पीड पोस्ट शुल्क में 10 प्रतिशत की विशेष छूट का लाभ नहीं मिलेगा।

सभी डाकघरों में मिलेगी सुविधा

अधीक्षक डाकघर श्री डीएस चौहान ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी राखियां समय पर भेजें, ताकि वे अपने भाई-बहनों तक समय पर पहुंच सकें। उन्होंने नागरिकों से राखी भेजने के लिए तेज, सुरक्षित और विश्वसनीय स्पीड पोस्ट सेवा का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है।

डाक विभाग के अनुसार खंडवा डाक संभाग के सभी डाकघरों में “राखी मेल” योजना के तहत इस विशेष सुविधा का लाभ लिया जा सकता है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
रोटरी क्लब के रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्तदान हुआ
August 9, 2026
खंडवा
काकोड़ा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस का साप्ताहिक कार्यक्रम, निकली भव्य रैली
August 8, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में बड़ा हादसा टला! गहरे पानी में डूब रहे श्रद्धालु को SDERF जवान ने बचाया
August 8, 2026
खंडवा
संस्थापक स्व. पूनमचंद गुप्ता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को किया याद
August 8, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस को मिला तनाव प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच हार्टफुलनेस की पहल
August 8, 2026
खंडवा
खंडवा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 153 लीटर ब्रजवासी घी जब्त, होटल से मटन-चिकन के सैंपल लिए
August 8, 2026
खंडवा
खंडवा में SDRF की बड़ी मॉक एक्सरसाइज: EOC से घटनास्थल तक परखी गई पूरी Response Chain की तैयारी
August 8, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: पेयजल, सड़क, आवास और मॉल… खंडवा के लिए महापौर ने आयुक्त के सामने रखे करोड़ों के प्रस्ताव
August 8, 2026
खंडवा
खंडवा: सिस्टम से लड़ते-लड़ते महिला की मौत, परिवार में आक्रोश , देखिए कहाँ का है पूरा मामला
August 8, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: घायल उल्लू के लिए देवदूत बनी डायल-112 टीम, पुलिसकर्मियों ने वन विभाग तक पहुंचाकर कराया उपचार
August 8, 2026