लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

किसानों के लिए विशेष अभियान आज से शुरू, 15 सितंबर तक चलेगा

खंडवा, 20 अगस्त 2026। रबी वर्ष 2026-27 में किसानों को उर्वरकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने और उनके संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेशव्यापी “एग्रीस्टेक, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान” आज 20 अगस्त से शुरू हो गया है। यह अभियान 15 सितंबर 2026 तक चलेगा।

उप संचालक कृषि नितेश यादव ने बताया कि अभियान के दौरान किसानों को उनकी फसल के लिए आवश्यक उर्वरक अग्रिम रूप से उपलब्ध कराने के साथ ही ई-विकास प्रणाली के टोकन जनरेट किए जाएंगे। पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का लाभ भी किसानों तक पहुंचाया जाएगा।

किसानों की फार्मर आईडी और पैक्स सदस्यता पर जोर

अभियान के तहत सभी किसानों की फार्मर आईडी बनाने, बकेटिंग के लंबित प्रकरणों का निराकरण करने और अधिक से अधिक किसानों को पैक्स समितियों का सदस्य बनाने की कार्रवाई की जाएगी। इसका उद्देश्य किसानों को कृषि एवं सहकारिता से जुड़ी सुविधाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराना है।

अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने अभियान के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खंडवा को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया है। वहीं, उप संचालक कृषि को जिला स्तरीय सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अपने-अपने क्षेत्र के लिए सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

ग्राम पंचायत स्तर पर होंगे कार्यक्रम

अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में किसानों, जनप्रतिनिधियों और आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की भी अभियान को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
किशन गुप्ता हत्याकांड में VIDEO वायरल, धुंधले चेहरों ने बढ़ाया सस्पेंस…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा में CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, 40 नए छात्रावास और 6 सांदीपनि विद्यालयों का ऐलान…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : रोशनाइ गांव में ट्रैक्टर हादसेका मौके से लाइव वीडियो आया सामने…
October 5, 2026
खंडवा
7 साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को पुलिस ने ढूंढ निकाला, 5 वारंट तामील..
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा में डीआईजी सिमाला प्रसाद को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का निमंत्रण…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा: मजदूरी जा रहे परिवार को बाइक ने मारी टक्कर, कार चालक ने दिखाई मानवता …
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : कार-बाइक की जोरदार टक्कर, पैर कटकर 50 फीट दूर गिरा; 2 गंभीर घायल.।
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा पूनमचंदगुप्ता कॉलेज में साइबरफ्रॉड को लेकर जागरूकता अभियान लायंस क्लब ने छात्रोंको किया जागरूक..
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा: कच्ची-पक्की शराब बंद कराने गांव की महिलाएं और युवा एकजुट, सकतापुर में उठी आवाज….
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : स्कूल के शताब्दी वर्ष पूरा होने पर शिक्षक और विद्यार्थी हुए एकत्रित. साझा की यादें…
October 5, 2026