लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

Shahdol News: जिला अस्पताल के टॉयलेट में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

 

फीमेल मेडिकल वॉर्ड के टॉयलेट में एक नवजात का शव बरामद होने के बाद अस्पताल परिसर में हडकंप मच गया। घटना की जानकारी अस्पताल परिसर में स्थित पुलिस सहायता केंद्र में सर्वप्रथम दी गई है।

शहडोल जिला चिकित्सालय के फीमेल मेडिकल वार्ड के टॉयलेट में एक नवजात का शव बरामद होने के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी अस्पताल परिसर में स्थित पुलिस सहायता केंद्र में दी गई, जिसके बाद पुलिस द्वारा नवजात के शव को कब्जे में लिया गया। फिलहाल, मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने बताया कि शव को देखकर प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह एक-दो दिन पुराना है।

जानकारी के अनुसार, फीमेल मेडिकल वार्ड में भर्ती कोई मरीज जब प्रसाधन के लिए वहां गयी तो उसने देखा कि एक नवजात का शव वहां पड़ा हुआ है, जिससे वह काफी भयभीत हो गई, जिसके बाद इसकी जानकारी वॉर्ड में मौजूद अस्पताल कर्मियों को दी गई। फिर यह जानकारी अस्पताल परिसर में स्थित पुलिस सहायता केंद्र में मौजूद पुलिस कर्मियों तक पहुंची। तत्काल ही स्थल पर जाकर पुलिस कर्मियों ने देखा तो नवजात का शव टॉयलेट में पड़ा हुआ मिला, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर उसका बिसरा पिजर्व कराया गया। बाद में कागजी कार्रवाई पूर्ण कर नवजात के शव को दफन करा दिया गया।

अस्पताल के अंदर कैसे आया शव
इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसमे सबसे पहले यह कि अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूति वार्ड से शव को लाकर यहां फेका गया है अथवा बाहर से लाकर। यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी कलयुगी स्त्री ने अपने कृत्य को छुपाने के लिए ऐसा किया है। बहरहाल, पुलिस द्वारा हर बिंदु को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। पूर्व में भी कई बार इस तरह के मामले अस्पताल परिसर के आसपास सामने आ चुके हैं। उन मामलो की जांच भी कागजों में दफ़न है। एक बार फिर मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच करने की बात कह रही है। थाना प्रभारी कोतवाली रावेंद्र तिवारी ने बताया कि मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

मध्य प्रदेश
MP बोर्ड का बड़ा बदलाव: अब पास और फेल दोनों छात्र दे सकेंगे ‘द्वितीय परीक्षा’, जानें पूरी डिटेल
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
MP Weather Alert: 9 से 11 अप्रैल तक बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
दतिया सीट पर सियासी हलचल तेज: क्या Narottam Mishra करेंगे दमदार वापसी?
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
MP में गैस कनेक्शन को लेकर बड़ा फैसला: PNG उपलब्ध होने पर LPG बंद करने की तैयारी
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
लाडली बहना योजना: 1500 रुपये की अगली किस्त कब आएगी? तारीख को लेकर बना सस्पेंस
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
MP को बड़ी सौगात: ग्वालियर-आगरा के बीच बनेगा 88 KM का एक्सप्रेसवे, सफर होगा और भी तेज
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
MP में ग्रामीण पर्यटन का कमाल: 346 होम-स्टे से ₹6.76 करोड़ की कमाई, गांवों में बढ़ी समृद्धि
April 5, 2026
मध्य प्रदेश
MP News: जबलपुर में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, 1 हफ्ते में जांच पूरी, CMHO सस्पेंड, 93 लाख के घोटाले का खुलासा
April 4, 2026
मध्य प्रदेश
MP News: मंत्रिमंडलीय समिति का बड़ा फैसला, अब निगम-मंडल चलाएंगे शराब दुकानें
April 4, 2026
मध्य प्रदेश
धूप के बाद ‘बर्फबारी’ जैसा मंजर: ग्वालियर में अचानक ओलावृष्टि से मचा हड़कंप
April 4, 2026