लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

संत शिरोमणि रविदास समरसता संकल्प यात्रा खंडवा पहुंची, जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

खंडवा, 20 अगस्त 2026। संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश में आयोजित समरसता संकल्प अभियान के तहत पावन कलश रथयात्रा गुरुवार को खंडवा पहुंची। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने यात्रा का स्वागत किया।

इस अवसर पर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तन्वे, पंधाना विधायक छाया मोरे, महापौर अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेड़े, जिला भाजपा अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, यात्रा संयोजक सूरजपाल सिंह सोलंकी, सह संयोजक सुधांशु जैन, भरत पटेल और आनंद चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि संत रविदास जी का संदेश समाज में व्याप्त विषमता को समाप्त कर समरसता और भाईचारा स्थापित करने का है। उन्होंने कहा कि उनके कालजयी विचारों को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

विधायक कंचन तन्वे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूलमंत्र “सबका साथ, सबका विकास” संत रविदास के विचारों की ही प्रतिध्वनि है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा में लाना ही संत रविदास के संकल्पों की वास्तविक सिद्धि है।

पंधाना विधायक छाया मोरे ने संत रविदास की शिक्षाओं को आत्मसात करने को गौरव का विषय बताया। वहीं महापौर अमृता अमर यादव ने सागर में 102 करोड़ रुपये की लागत से संत रविदास मंदिर एवं स्मारक के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया।

जिला भाजपा अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि सभी को संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।

10 सितंबर तक गांव-गांव पहुंचेगी यात्रा

पावन कलश रथयात्रा 20 अगस्त से 10 सितंबर तक जिले के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण करेगी। इस दौरान सामूहिक आरती, गुरुवाणी पाठ, भजन संध्या, समरसता संकल्प सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में स्थानीय संतों, गुरुओं, समाज प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रहेगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
किशन गुप्ता हत्याकांड में VIDEO वायरल, धुंधले चेहरों ने बढ़ाया सस्पेंस…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा में CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, 40 नए छात्रावास और 6 सांदीपनि विद्यालयों का ऐलान…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : रोशनाइ गांव में ट्रैक्टर हादसेका मौके से लाइव वीडियो आया सामने…
October 5, 2026
खंडवा
7 साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को पुलिस ने ढूंढ निकाला, 5 वारंट तामील..
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा में डीआईजी सिमाला प्रसाद को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का निमंत्रण…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा: मजदूरी जा रहे परिवार को बाइक ने मारी टक्कर, कार चालक ने दिखाई मानवता …
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : कार-बाइक की जोरदार टक्कर, पैर कटकर 50 फीट दूर गिरा; 2 गंभीर घायल.।
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा पूनमचंदगुप्ता कॉलेज में साइबरफ्रॉड को लेकर जागरूकता अभियान लायंस क्लब ने छात्रोंको किया जागरूक..
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा: कच्ची-पक्की शराब बंद कराने गांव की महिलाएं और युवा एकजुट, सकतापुर में उठी आवाज….
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : स्कूल के शताब्दी वर्ष पूरा होने पर शिक्षक और विद्यार्थी हुए एकत्रित. साझा की यादें…
October 5, 2026