लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में मौत का खंडहर: लोहा निकालते वक्त गिरा मलबा, एक खत्म, एक घायल

खंडवा। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन पुलिया क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मीटर गेज के पुराने और जर्जर रेलवे कार्यालय से लोहा निकालने के दौरान अचानक मलबा गिर गया, जिसकी चपेट में आकर एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लंबे समय से खंडहर बने इस पुराने रेलवे भवन से लोहा निकालने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक भवन का हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और वहां काम कर रहे कर्मचारी उसके नीचे दब गए।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंची। रेलवे के अधिकारी भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाकर गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक कर्मचारी का नाम शशिकांत बताया जा रहा है, जो रेलवे में MCM के पद पर थे,वहीं दूसरा कर्मचारी वीरेंद्र घायल हुआ है, जिसे मलबा हटाने के दौरान हाथ में चोट आई वह MCM,शशिकांत का सहायक बताया जा रहा है.उसे तत्काल स्टेशन मास्टर अरविंद सहा द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा में हिंदू साथी सम्मेलन: प्रवीण तोगड़िया ने कई मुद्दों पर रखी बेबाक राय
April 3, 2026
खंडवा
खंडवा : दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा मातम
April 3, 2026
खंडवा
खंडवा : सड़क पर तड़पते घायल की भाजपा नेता ने की मदद, अपनी कार से पहुंचाया जिला अस्पताल
April 3, 2026
खंडवा
खंडवा में हिंदू साथी सम्मेलन आयोजित, Pravin Togadia की मौजूदगी में निकली भव्य शोभायात्रा
April 3, 2026
खंडवा
खंडवा में गुड फ्राइडे पर निकली भव्य यात्रा, मानवता और शांति का दिया संदेश
April 3, 2026
खंडवा
खंडवा : मोरटक्का नर्मदा पुल पर हादसा: पूजा के दौरान युवक नदी में गिरा, बचाव के बाद लगा लंबा जाम
April 3, 2026
खंडवा
खंडवा : पट्टा और रजिस्ट्री के बावजूद रेलवे की कार्रवाई, रहवासियों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
April 3, 2026
क्राइम
खंडवा: सिहाड़ा-मथेला के बीच युवक की संदिग्ध मौत, हरदा निवासी की पहचान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
April 3, 2026
खंडवा
खंडवा: बीमारी से जंग हारकर व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, इलाज के लिए डॉक्टरों से लेकर बाबाओं तक गया, नहीं मिला आराम
April 3, 2026
खंडवा
कल आएंगे राज्यपाल मंगुभाई पटेल: टंट्या भील जयंती पर खंडवा में बड़ा कार्यक्रम.. खबर में उनके प्रोग्राम की पूरी जानकारी..
April 3, 2026