इंदौर का 10वीं का छात्र रुद्र उत्तराखंड से सुरक्षित बरामद, आध्यात्म की तलाश में घर से निकला था

इंदौर के खजराना क्षेत्र से लापता हुए 10वीं के छात्र रुद्र पांडेय को पुलिस ने चार दिन बाद उत्तराखंड के गुप्तकाशी क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया। रुद्र ने घर छोड़ने से पहले एक पत्र भी लिखा था, जिसमें उसने अपनी आध्यात्मिक यात्रा की वजह बताई थी।
पुलिस के मुताबिक, रुद्र 12 मार्च को घर से निकला था। पत्र में उसने लिखा था कि वह वृंदावन जाकर संत प्रेमानंद महाराज से मिलने जा रहा है और अपने “असली परिवार” के पास लौटेगा। उसने अपने माता-पिता से भावुक शब्दों में लिखा, “मम्मी-पापा मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना। आपके साथ का जीवन पूरा हो गया। अब मैं चलता हूं।”
घर से निकलते समय रुद्र ने लगभग ₹500 अपने साथ रखे थे। उसने लिखा कि ये रुपये उसका दोस्त उनके माता-पिता को लौटा देगा। उसके अचानक गायब होने के बाद परिवार में चिंता की स्थिति बन गई और उन्होंने खजराना थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
तलाश के दौरान पुलिस को अंदेशा था कि रुद्र वृंदावन की ओर गया होगा। इसी दौरान रुद्र ने अपने पिता को फोन कर आधार कार्ड की जरूरत बताई और लोकेशन का पता चला। इसके बाद इंदौर पुलिस ने रुद्रप्रयाग पुलिस की मदद से उसे गुप्तकाशी क्षेत्र से बरामद किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रुद्र पूरी तरह सुरक्षित है और अब उसे मानसिक काउंसलिंग दी जा रही है ताकि वह अपने माता-पिता और परिवार के साथ सुरक्षित जीवन में लौट सके।
Read Next
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश