ओंकारेश्वर में पार्किंग शुल्क पर बवाल! बिना ID कार्ड वसूली को लेकर श्रद्धालुओं से बहस, VIDEO वायरल
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में पार्किंग शुल्क वसूली को लेकर श्रद्धालुओं और पार्किंग कर्मचारियों के बीच बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में कुछ युवक बिना आइडेंटी कार्ड के पार्किंग शुल्क वसूलते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान पार्किंग शुल्क को लेकर श्रद्धालुओं और युवकों के बीच बहस शुरू हो जाती है।
वीडियो में श्रद्धालु पार्किंग शुल्क वसूलने वाले युवकों पर नाराजगी जताते हुए सवाल करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी बहस होती नजर आती है।
ओंकारेश्वर में पार्किंग व्यवस्था को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं और अब सामने आए इस वीडियो ने एक बार फिर पार्किंग शुल्क वसूली की व्यवस्था पर चर्चा छेड़ दी है।
हालांकि, वायरल वीडियो की पूरी परिस्थितियों और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। अब सवाल यह है कि आखिर पार्किंग शुल्क वसूली के लिए जिम्मेदार व्यवस्था क्या है और बिना पहचान पत्र के शुल्क वसूलने वाले इन युवकों को किसकी अनुमति है?
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।
Read Next









