रोटरी क्लब ने किया पौधारोपण, 30 से अधिक फलदार और छायादार पौधे रोपे

खंडवा। रोटरी क्लब खंडवा द्वारा ‘ग्रीन खंडवा’ अभियान के अंतर्गत जनता स्कूल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लब सदस्यों एवं उपस्थित लोगों ने 30 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधे रोपे।
इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष मनोज वर्मा (मामाजी), क्लब ट्रेनर अभिषेक गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक कमलेश गुप्ता, अंकित पालीवाल, सचिव श्याम दलाल, कोषाध्यक्ष राजू जोशी, पूर्व अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, अनिल बाहेती, प्रफुल्ल मंडलोई, एम. युसूफ, रोटेरियन सतीश सोनी एवं प्रशांत सोनी सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।
क्लब पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हरियाली बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं और पौधारोपण के साथ पौधों की नियमित देखभाल भी की जानी चाहिए।
Read Next

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


