लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

12 सितंबर को होगी नेशनल लोक अदालत, तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

खंडवा, 20 अगस्त 2026। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार आगामी 12 सितंबर को जिला एवं सत्र न्यायालय खंडवा के साथ-साथ तहसील सिविल न्यायालय हरसूद एवं पुनासा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों एवं इसे सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला एवं सत्र न्यायालय खंडवा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सभी न्यायाधीशों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अधिक से अधिक राजीनामा योग्य एवं समझौता योग्य लंबित प्रकरणों का आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में निराकरण करने पर जोर दिया। उन्होंने ऐसे प्रकरणों की पहचान कर पक्षकारों के बीच संवाद एवं समझौते की संभावनाओं को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

बैठक में धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत चेक बाउंस के मामले, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, बैंक ऋण एवं वसूली संबंधी प्रकरण, विद्युत एवं जल बिल संबंधी मामले तथा राजस्व सहित अन्य राजीनामा योग्य दीवानी एवं आपराधिक प्रकरणों के निराकरण को लेकर चर्चा की गई।

इसके साथ ही प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में भी पक्षकारों को समझौते के माध्यम से विवाद का समाधान प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने पर बल दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण होने के साथ पक्षकारों को त्वरित और सुलभ न्याय मिल सकेगा।

बैठक में विशेष न्यायाधीश श्री उत्सव चतुर्वेदी, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री योगराज उपाध्याय, जिला न्यायाधीश श्री अनिल चौधरी, श्री आशीष प्रताप सिंह, श्री अरविंद सिंह टेकाम, श्री वीरेंद्र जोशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री ठाकुर प्रसाद मालवीय, जिला रजिस्ट्रार श्री अरविंद सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पीयूष भावे सहित अन्य न्यायाधीशगण उपस्थित रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
August 20, 2026
खंडवा
साप्ताहिक समीक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 7 पुलिसकर्मी सम्मानित
August 20, 2026
खंडवा
तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान अभियान के तहत विद्यार्थियों को दिलाई शपथ
August 20, 2026
खंडवा
उच्च शिक्षा में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को मिला अतिरिक्त अवसर, 31 अगस्त तक होंगे प्रवेश
August 20, 2026
खंडवा
संत शिरोमणि रविदास समरसता संकल्प यात्रा खंडवा पहुंची, जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
August 20, 2026
खंडवा
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: आज अटूटखास में जिला स्तरीय शिविर, 4 गांवों में होंगे तहसील स्तरीय कैंप
August 20, 2026
खंडवा
किसानों के लिए विशेष अभियान आज से शुरू, 15 सितंबर तक चलेगा
August 20, 2026
खंडवा
खंडवा: पानी में मिली युवक की लाश से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची 112 टीम | मौत की वजह अज्ञात
August 20, 2026
खंडवा
खंडवा: बाइक के सामने अचानक आई गाय, अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार, जिला अस्पताल में भर्ती
August 20, 2026
खंडवा
खंडवा: बस की टक्कर से बाइक सवार हादसे का शिकार,दो पहियों के बीच फंसा युवक, लोगों ने अस्पताल पहुंचाया
August 20, 2026