एसएन कॉलेज में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई देशभक्ति की झलक

मध्यप्रदेश के खंडवा में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक राष्ट्रीय गीत के गायन के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने तिरंगा और राष्ट्रभक्ति की थीम पर आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मकता और देशभक्ति का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में रंगोलियों का मूल्यांकन विषयवस्तु, रचनात्मकता, कलात्मकता, रंग संयोजन और प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. मीना साल्वे और डॉ. संघमित्रा खातरकर शामिल रहीं।
प्रतियोगिता में साक्षी भास्कर ने प्रथम, अंकिता विश्वकर्मा ने द्वितीय और अंतिमबाला वाघ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. कृष्णा सोलंकी रहीं।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों और उपस्थितजनों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।
Read Next

खंडवा के सिंगाड़ तलाई में भवानी संगठन द्वारा स्थापित माता रानी के पंडाल में उमड़ रही भीड़

खंडवा के इस युवक को आपने कुछ इस अंदाज में हमेशा देखा होगा..!

खंडवा में गुलाब बाबा मित्र मंडल की महारानी का आगमन, दादाजी वार्ड में भक्तिमय माहौल

खंडवा में शिवशक्ति ग्रुप की अनूठी झांकी, मां सरस्वती के स्वरूप में विराजमान माता रानी

खंडवा में 15 अक्टूबर को RSS का युवा पथ संचलन, तैयारियों के तहत निकला घोष संचलन..

खंडवा के देशगांव में धूमधाम से मनाया जा रहा नवरात्रि उत्सव, माता की भक्ति में झूम रहे श्रद्धालु

खंडवा : भैंस का कटड़ा चोरी कर काटने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

खंडवा के दादाजी इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने हुआ एक्सीडेंट…

खंडवा : पत्रकार ने अंडरगारमेंट के पैसे मांगे! ठेकेदार का आरोप—नहीं दिए तो फर्जी की रिपोर्टिंग

खंडवा: बड़ा कब्रिस्तान कमेटी का गठन, जब्बार चौहान बने नए अध्यक्ष…