संयुक्त राष्ट्र पब्लिक सर्विस डे 2026 पर रक्तमित्र शैलू मंडलोई को मिला “यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल मेरिट ऑफ ब्लड अवार्ड”

खंडवा/चेन्नई, 23 जून।
सामाजिक सेवा एवं स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए खंडवा के रक्तमित्र शैलू मंडलोई को “यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल मेरिट ऑफ ब्लड अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान संयुक्त राष्ट्र पब्लिक सर्विस डे 2026 के अवसर पर चेन्नई (तमिलनाडु) में आयोजित भव्य समारोह में यूरेशिया अफ्रो चैंबर ऑफ कॉमर्स (EACC) द्वारा प्रदान किया गया।
जय महाराणा रक्तदान समूह भारत खंडवा की महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती संगीता एकले ने बताया कि
रक्तदान जागरूकता अभियान के माध्यम से वर्षों से समाज सेवा कर रहे शैलू मंडलोई ने हजारों लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया है तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके इसी निस्वार्थ योगदान को देखते हुए उन्हें यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद शैलू मंडलोई ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं, सहयोगियों और समाजसेवियों का सम्मान है जो मानव सेवा के इस अभियान से जुड़े हैं। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने और जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
इस उपलब्धि पर संस्था के रक्तमित्र शुभम सिंह गौड, शैलेन्द्र राजपूत,हरदा संचालक रक्तमित्र परमानंद बघेल,इंदौर संचालक रक्तमित्र गोविंद सिंह सिसोदिया सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं रक्तदान संगठनों ने शैलू मंडलोई को शुभकामनाएं देते हुए इसे जिले और प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया।
Read Next

खंडवा 





