लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

आंध्रप्रदेश में खंडवा के रक्तमित्र शैलू मंडलोई का सम्मान

मध्यप्रदेश के खंडवा से रक्तदान और मानव सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रक्तमित्र शैलू मंडलोई को आंध्रप्रदेश के पोन्नूरु में अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया। माना पोन्नूरु ब्लड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा अपने 10वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से समाजसेवियों और रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों ने सहभागिता की।

जय महाराणा रक्तदान समूह भारत, खंडवा के संचालक रक्तमित्र शुभम सिंह गौड़ ने बताया कि संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष रक्तमित्र शैलू मंडलोई को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। समारोह के दौरान उन्हें प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह, शाल और पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन प्रगदा कोतैया कल्याण मंडपम, रेलपेटा, पोन्नूरु में किया गया। इस अवसर पर मेगा रक्तदान शिविर भी आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

समारोह में सामाजिक कल्याण, जन स्वास्थ्य सुरक्षा और रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों एवं NGO प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष श्री तिरुमाला शेट्टी उमा शंकर एवं अन्य अतिथियों ने सम्मान समारोह में सहभागिता की।

संस्था ने संदेश दिया कि “रक्तदान जीवनदान है, मानवता ही हमारा लक्ष्य है।” कार्यक्रम के अंत में संस्था के पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों, रक्तदाताओं और अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी मानव सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संस्था के संचालक शैलेन्द्र सिंह राजपूत, सुदीप सकरगाये, सचिव मनीष भैंसारे सहित सभी सदस्यों एवं रक्तदाताओं ने रक्तमित्र शैलू मंडलोई को शुभकामनाएं दीं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जावर बस स्टैंड पर किया चक्काजाम..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: स्कूल से घर जा रहे छात्र को बाइक सवार ने मारी टक्कर NH-1033 एंबुलेंस से पहुंचाया जिला अस्पताल
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान, उत्तमपाल सिंह ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के बदले 50 हजार की रिश्वत मांगी, पंचायत सचिव 25 हजार लेते गिरफ्तार
October 9, 2026
खंडवा
डायल 112 को स्टार्ट करने के लिए जनता ने दिया धक्का.. देखें खंडवा में कहां की है घटना…
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में पितृ मोक्ष अमावस्या पर पुलिस अलर्ट, ड्यूटी पॉइंट पर रवाना हुआ बल ..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : स्कूली बच्चों की वैन को टक्कर मारकर भागा वाहन चालक, बड़े बोरगांव चौकी पर पकड़ा
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा विधायक पहुंची माता जी के हादसे में घायलों से मिलने हॉस्पिटल.!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : सोयाबीन के कम दाम मिलने पर किसानों का जमकर हंगामा. कांग्रेस नेता उत्तमपाल पहुंचे मौक़े पर..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: कन्या विद्यालय में बाढ़ आपदा, अग्नि सुरक्षा और CPR का दिया प्रशिक्षण.
October 9, 2026