लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में रेलवे की कार्रवाई: बुद्ध नगर में अतिक्रमण हटाया, लोगों में आक्रोश

मध्यप्रदेश के खंडवा शहर में रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तीन पुलिया के पास स्थित बुद्ध नगर में रेलवे की टीम ने बुधवार को कई मकानों को तोड़ दिया। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

कार्रवाई के दौरान लोग अपने घरों से सामान निकालते नजर आए, वहीं कई महिलाएं रोती-बिलखती दिखाई दीं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे पिछले 30 से 40 वर्षों से यहां रह रहे थे, लेकिन अचानक बिना पर्याप्त नोटिस के उनके मकान तोड़ दिए गए।

पीड़ितों ने आरोप लगाया कि उनके पास अब रहने के लिए कोई जगह नहीं बची है और उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे तुरंत नया मकान बना सकें। उन्होंने यह भी कहा कि छोटे-छोटे बच्चों के साथ अब वे कहां जाएं, यह सबसे बड़ी चिंता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्होंने रेलवे अधिकारियों से गुहार लगाई थी कि उन्हें कुछ समय दिया जाए, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई और कार्रवाई जारी रखी गई।

बताया जा रहा है कि बुद्ध नगर के रहवासियों ने पहले कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर से भी इस मामले में मदद की मांग की थी, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिल पाई।

रेलवे की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और प्रभावित परिवार अब प्रशासन से पुनर्वास या वैकल्पिक व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: सूरजकुंड अतिक्रमण विवाद पर प्रशासन सख्त, राजस्व, रेलवे और पुलिस की संयुक्त बैठक
March 24, 2026
खंडवा
खंडवा: माइनिंग विभाग ने गरीब की ट्रैक्टर-ट्रॉली की जप्त, कलेक्टर ने दिया छुड़वाने का आश्वासन
March 24, 2026
खंडवा
खंडवा: नई गाइडलाइन के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचे शहर के प्रमुख लोग, सौंपा ज्ञापन
March 24, 2026
खंडवा
26 से 30 मार्च तक लगेगा पुस्तक मेला जिला पंचायत के सीईओ डॉ. गौड़ा ने तैयारियों की समीक्षा की
March 24, 2026
खंडवा
खंडवा: गांधी भवन में कल होगा कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का भव्य स्वागत समारोह
March 24, 2026
खंडवा
खंडवा में रेलवे की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई तेज, संत रैदास वार्ड रेवासी में दहशत का माहौल
March 24, 2026
खंडवा
पानी नहीं मिला तो सूख जाएगी अरबी की फसल, किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
March 24, 2026
खंडवा
PM आवास के लिए परेशान लोग पहुंचे जनसुनवाई, लगाई मदद की गुहार
March 24, 2026
खंडवा
पिता की मौत के बाद अनुकम्पा नियुक्ति के लिए दर-दर भटक रहा युवक, प्रशासन से लगाई गुहार
March 24, 2026
खंडवा
खंडवा में कोर्ट केस के बाद धमकी देने के आरोप, मामला दर्ज
March 24, 2026