खंडवा पुलिस द्वारा सृजन संवाद योजना के तहत थाना मोघट रोड में कार्यक्रम आयोजित

खंडवा। मध्य प्रदेश पुलिस एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से संचालित सृजन संवाद योजना के तहत गुरुवार को खंडवा जिले के थाना मोघट रोड में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता, उत्तरदायी नागरिकता, सुरक्षा बोध तथा न्याय तक पहुंच के प्रति समझ विकसित करना और पुलिस एवं समुदाय के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करना है।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार खंडवा पुलिस ने जिला शिक्षा अधिकारी के समन्वय से रायचंद नागड़ा हाई सेकेंडरी स्कूल में सृजन युवा संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारनेकर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री गजेंद्र सिंह कंवर उपस्थित रहे। इस दौरान जिले के दो शिक्षकों को टीओटी (ट्रेनर ऑफ ट्रेनर्स) के रूप में भी तैयार किया गया।
इसी क्रम में 06 अगस्त 2026 को सृजन संवाद कार्यक्रम के तहत थाना मोघट रोड का उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भ्रमण कराया गया। इस दौरान थाना प्रभारी मोघट निरीक्षक श्री विकास खिची एवं महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती सुलोचना गेहलोत ने विद्यार्थियों को पुलिस थाने की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।
छात्र-छात्राओं को वज्र वाहन, थाना मोबाइल, डायल-112 सेवा, ऑनलाइन सीसीटीएनएस प्रणाली, थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ की कार्यशैली, विवेचक कक्ष, मालखाना, शस्त्रागार, पासपोर्ट कक्ष तथा महिला ऊर्जा डेस्क सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पुलिस व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़ाना और उन्हें कानून एवं सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से परिचित कराना रहा।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


