खंडवा: त्योहारों से पहले पुलिस की बैठक, जुलूस-DJ और सोशल मीडिया को लेकर दिए निर्देश
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने थाना मोघट रोड क्षेत्र के ग्रामों का भ्रमण किया। इस दौरान ग्राम टिटगांव में जनसंवाद आयोजित किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे, थाना प्रभारी मोघट रोड श्री विकास खींची एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद किया। जनसंवाद में गांव के सरपंच, मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि, ग्राम रक्षा समिति के सदस्य सहित दोनों समुदायों के लोग मौजूद रहे।
पुलिस अधिकारियों ने आगामी ईद मिलादुन्नबी, वाल्मीकि जयंती, जन्माष्टमी एवं अन्य त्योहारों को लेकर निकलने वाले जुलूस, बैनर और डीजे के संबंध में आवश्यक समझाइश दी। साथ ही सभी समुदायों से त्योहार आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई।
पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक या आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करने के निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सभी लोग पुलिस का सहयोग करें।
Read Next







खंडवा