लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस ने खार कलां में किया जनसंवाद

खंडवा। आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा थाना खालवा क्षेत्र के ग्रामों का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम खार कलां में जनसंवाद आयोजित किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री गजेंद्र सिंह कंवर, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) हरसूद श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी खालवा श्रीमती अनुपम सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने जनसंवाद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों, ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों एवं दोनों समुदायों के लोगों से चर्चा की।

बैठक में आगामी ईद मिलादुन्नबी, वाल्मीकि जयंती, जन्माष्टमी सहित अन्य त्योहारों के दौरान निकलने वाले जुलूस, बैनर और डीजे को लेकर आवश्यक चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने सभी समुदायों से त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।

साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट, अफवाह या भ्रामक जानकारी प्रसारित नहीं करने की समझाइश दी गई। पुलिस ने सभी से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जावर बस स्टैंड पर किया चक्काजाम..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: स्कूल से घर जा रहे छात्र को बाइक सवार ने मारी टक्कर NH-1033 एंबुलेंस से पहुंचाया जिला अस्पताल
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान, उत्तमपाल सिंह ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के बदले 50 हजार की रिश्वत मांगी, पंचायत सचिव 25 हजार लेते गिरफ्तार
October 9, 2026
खंडवा
डायल 112 को स्टार्ट करने के लिए जनता ने दिया धक्का.. देखें खंडवा में कहां की है घटना…
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में पितृ मोक्ष अमावस्या पर पुलिस अलर्ट, ड्यूटी पॉइंट पर रवाना हुआ बल ..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : स्कूली बच्चों की वैन को टक्कर मारकर भागा वाहन चालक, बड़े बोरगांव चौकी पर पकड़ा
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा विधायक पहुंची माता जी के हादसे में घायलों से मिलने हॉस्पिटल.!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : सोयाबीन के कम दाम मिलने पर किसानों का जमकर हंगामा. कांग्रेस नेता उत्तमपाल पहुंचे मौक़े पर..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: कन्या विद्यालय में बाढ़ आपदा, अग्नि सुरक्षा और CPR का दिया प्रशिक्षण.
October 9, 2026