उद्यानिकी विभाग की नर्सरीयों में शासकीय दर पर पौधे उपलब्ध हैं*
खंडवा 6 अगस्त 2026, जिले में मानसून प्रारम्भ हो चुका है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड पौधो का रोपण आवश्यक है। उद्यानिकी विभाग के उपसंचालक ने बताया कि जिले में 5 शासकीय उद्यान नर्सरीयाँ संचालित है जिनमें खण्डवा विकास खण्ड में बोरगॉव खुर्द रोपणी के उद्यान विकास अधिकारी श्री तेजकरण पवार से उनके मोबाइल नंबर 9926035589, छैगावमाखन विकास खण्ड में देशगॉव रोपणी उद्यान विकास अधिकारी श्री जितेन्द्र चौधरी से उनके मोबाइल नंबर 7974594760, खालवा विकास खण्ड में रजुर रोपणी के उद्यान विकास अधिकारी श्री महेश मुदीराज से उनके मोबाइल नंबर 8109948648 एवं पंधाना विकास खण्ड में गांधवा रोपणी के उद्यान विकास अधिकारी श्री ओमप्रकाश पाटीदार से उनके मोबाइल नंबर 7000589382, रीछी फार्म पुनासा उद्यान विकास अधिकारी श्री बलीराम करोले से उनके मोबाइल नंबर 9753769955 पर संपर्क किया जा सकता है। उपसंचालक उद्यानिकी ने बताया कि शासकीय दरों पर फलदार, शोभायमान, वानिकी, छायादार तथा फूलों के पौधे उपलब्ध है। जिले के नागरिक शासन द्वारा निर्धारित दरों पर पौधे प्राप्त कर सकते है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


