लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

झुम्मरखाली में गूंजे देशभक्ति के नारे, निकली भव्य तिरंगा रैली

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के झुम्मरखाली गांव में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। शासकीय प्राथमिक शाला झुम्मरखाली से निकली रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और पूरे गांव में राष्ट्रप्रेम, एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया। रैली के दौरान ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। तिरंगे और देशभक्ति के नारों से पूरा गांव राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम में सरपंच राजेश धूलिया, डॉ. पूनम ओमप्रकाश, जनपद अध्यक्ष श्रीमती ममता सावनेर सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रधान पाठिका श्रीमती चंद्रमणि उइके की उपस्थिति में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अनुशासन और उत्साह के साथ रैली में सहभागिता की।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम ने ग्रामीणों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत किया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, पुलिस लाइन से कंट्रोल रूम तक गूंजा देशभक्ति का संदेश
August 13, 2026
खंडवा
खंडवा : पानी की टंकी पर चढ़ा गोवंश, देखने उमड़ी लोगों की भीड़ ,VIDEO वायरल
August 13, 2026
खंडवा
खंडवा: महादेवगढ़ मंदिर में आस्था का सैलाब, कावड़ से जलाभिषेक के बाद मातृ शक्तियों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
August 13, 2026
खंडवा
वंदे मातरम् की 150वीं जयंती: जानिए राष्ट्रगीत से जुड़े महत्वपूर्ण ऐतिहासिक तथ्य
August 13, 2026
खंडवा
छैगांवमाखन में अमृत सरोवर और पानी की टंकी पर लहराया तिरंगा, जल संरक्षण का दिया संदेश
August 13, 2026
खंडवा
कॉलेज में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों के लिए अंतिम मौका, 14 अगस्त शाम 5 बजे तक प्रवेश
August 13, 2026
खंडवा
मिटावल में Jio की पाइपलाइन बनी मुसीबत, एक ही दिन में फंसी दो बसें, राहगीर परेशान
August 13, 2026
खंडवा
खंडवा में निकली भव्य तिरंगा रैली, हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जज्बा
August 13, 2026
खंडवा
खंडवा: कलेक्ट्रेट में जमकर बहस! करोड़ों रुपये के गमन का मामला,आखिर क्या है पूरा विवाद?देखिए पूरी खबर
August 13, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर धाम में राष्ट्रीय संत श्री श्री असंग देव जी महाराज का आगमन, बीके श्यामा दीदी ने बांधा रक्षा सूत्र
August 13, 2026