पैरालीगल वालेटियर्स को साइबर सुरक्षा के संबंध में प्रशिक्षित किया*

खंडवा 24 जुलाई 2026, पैरालीगल वालेटियर्स को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ए.डी.आर. भवन खण्डवा के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश पर आयोजित इस प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश श्री उत्सव चतुर्वेदी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री ठाकुर प्रसाद मालवीय, जिला रजिस्ट्रार न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अरविंद सिंह और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा के सचिव श्री पियूष भावे भी उपस्थित थे।
प्रशिक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा के सचिव श्री पियूष भावे द्वारा साइबर सुरक्षा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह द्वारा इस अवसर पर साइबर अपराध, ऑनलाईन ठगी से बचाव तथा साइबर हाइजीन के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री चन्द्रेश चौकसे, द्वारा सी.आई.एस. के संबंध में विस्तृत रूप से प्रजेंटेशन के माध्यम से पैरालीगल वालेंटियर्स को बताया गया।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा