खंडवा : मुंदी रोड पर तेंदुए की दहशत, आंगन ढाबे के पास दिखने का दावा, गांवों में हड़कंप
खंडवा जिले में मुंदी रोड पर आंगन ढाबे के आगे पूर्व टोल टैक्स के पास तेंदुआ दिखाई देने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि उन्होंने मौके पर तेंदुए को देखा, जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में डर का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि सिहाड़ा और आसपास के गांवों के लोग इस घटना के बाद दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में तेंदुए के पग चिन्ह भी मिले हैं, जिससे उसके आसपास होने की आशंका और बढ़ गई है।
मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है और पूरे क्षेत्र में जांच की जा रही है। टीम द्वारा तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, रात के समय अकेले बाहर न निकलें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।
👉 पूरी जानकारी और अपडेट के लिए देखें वीडियो खबर
Read Next
खंडवा
खंडवा 






