दर्दनाक हादसा: Eicher में पीछे से घुसा पिकअप, मजदूर घायल | खंडवा के लिंगीफाटा की घटना
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में सुबह एक सड़क हादसा हो गया। बोरगांव बुजुर्ग पुलिस चौकी क्षेत्र के लिंगीफाटा में मोला की चाय की दुकान के पास करीब सुबह 6:30 बजे यह दुर्घटना हुई।
जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के मजदूर केले तोड़ने के लिए बुरहानपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान Eicher वाहन के पीछे चल रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर Eicher में पीछे से जा घुसा।
हादसे में सिरमौर निवासी बरहानी नामक मजदूर घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बोरगांव बुजुर्ग पुलिस चौकी का स्टाफ मौके पर पहुंचा और घायल को 1033 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए खंडवा अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Read Next









