एकीकृत उद्यानिकी मिशन के तहत किसानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*
खंडवा 6 अगस्त 2026,
जिले में एकीकृत उद्यानिकी विकास मिशन योजनान्तर्गत वर्ष 2026-27 के लिये कृषको से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए है। उपसंचालक उद्यानिकी ने बताया कि एकीकृत उद्यानिकी विकास मिशन योजना में उच्च घनत्व ड्रिप रहित के लिए अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के किसानों से, बगीचो की स्थापना ड्रिप रहित के लिए सामान्य वर्ग के किसानों से, केला टिश्युकल्चर के लिए सामान्य, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के किसानों, ड्रेगन फ्रूट ड्रिप रहित के लिए सामान्य एवं जनजाति वर्ग के किसान, मसाला क्षेत्र विस्तार बीजीय मसाला सामान्य, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के किसानों, लो कास्ट ऑनियन गार्लिक स्टोरेज के लिए सामान्य, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के किसानों, कोल्ड स्टोरेज टाईप-1 कंसट्रंशन इन कांबीनेशन ऑफ सिविल इन पीईबी इनफ्लूडिंग पी.यू.एफ पी.आई.आर. पेनल के लिए सामान्य वर्ग, फ्रूट बंच कवर के लिए जनजाति वर्ग के किसान, कंदिय मसाला के लिए अनुसूचित जाति वर्ग के किसान, पुष्प क्षेत्र विस्तार अनुसूचित जाति वर्ग के किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उद्यानिकी विभाग के जिला कार्यालय या विकासखण्ड खण्डवा, पंधाना, छैगांवमाखन, पुनासा, खालवा, हरसूद एवं बलडी के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी
कार्यालय में कार्यालय समय में कार्य दिवसों में संपर्क किया जा सकता है। इस योजना का लाभ लेने हेतु इच्छुक कृषको द्वारा MPFSTS PORTAL के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन किये जा सकते है। ऑनलाईन आवेदन के लिए जो आवश्यक दस्तावेज निर्धारित है उनमें आधार कार्ड, खसरा, बी-1 भूमि का, पासपोर्ट फोटो,बैंक पासबुक, मोबाईल नंबर शामिल है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


