लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

महाविद्यालयों में भी चलेगा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान

खंडवा, 12 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले समेत प्रदेश के शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अभियान के तहत उच्च शिक्षा संस्थानों में विभिन्न गतिविधियों के साथ पौधरोपण किया जाएगा। लगाए गए पौधों की जानकारी Meri LiFE पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

पौधों की देखभाल पर रहेगा विशेष जोर

अभियान में केवल पौधरोपण ही नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों की जीवितता और संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। पौधों को नियमित पानी देने, सुरक्षा और आवश्यक देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही पहले लगाए गए पौधों के संरक्षण को भी अभियान में शामिल किया जाएगा।

विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने पर जोर

अभियान के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। पौधरोपण के साथ जल संरक्षण, स्वच्छता, प्लास्टिक के उपयोग में कमी और पर्यावरण जागरूकता जैसी गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

मां की स्मृति से जुड़ेगा पौधरोपण

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाए जाने वाले पौधे को मां की स्मृति और सम्मान से जोड़ने की परिकल्पना की गई है। इसके माध्यम से पौधरोपण को भावनात्मक और सामाजिक सहभागिता से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विद्यार्थियों को अपने परिवार और समाज के लोगों को भी इस अभियान से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
भाजपा की जिला बैठक में तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर मंथन, मंडल प्रभारियों को रात्रि प्रवास के निर्देश
August 12, 2026
खंडवा
दिल्ली में तिरंगे के रंग में रंगा उत्साह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बाइक रैली में लिया हिस्सा
August 12, 2026
खंडवा
खंडवा में 138, पंधाना में 125 और हरसूद में 90 मिमी बारिश
August 12, 2026
खंडवा
हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत डाक विभाग ने निकाली तिरंगा यात्रा
August 12, 2026
खंडवा
‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नीमखेड़ी में निकली तिरंगा रैली
August 12, 2026
खंडवा
हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत कृषि विभाग ने निकाली बाइक रैली
August 12, 2026
खंडवा
उल्लास—एक अभिनव प्रयोग’ के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
August 12, 2026
खंडवा
सीपीसीटी परीक्षा कर्मचारियों की पदोन्नति में नहीं बनेगी बाधक
August 12, 2026
खंडवा
‘वंदे मातरम’ के गायन से शुरू होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
August 12, 2026
खंडवा
स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल 13 अगस्त को
August 12, 2026